Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई

    9 hours ago

    डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को सोमवार को मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग की परमिशन लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया है। कंपनी अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अनुमति नहीं ले सकेगी। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में BMC के अधिकारियों के हवाले बताया कि BMC के जोन 1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने B62 स्टूडियोज़ और दो अन्य आवेदकों कोमल पोखरियाल और नासिर खान को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब ये महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर शूटिंग परमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। BMC ने इमारत की टेरेस पर शूटिंग करने और बिना अनुमति दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने के लिए ₹1 लाख जुर्माने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ₹25,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की भी मांग की गई है। नगर निगम के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने 7 और 8 फरवरी के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी थी। 30 जनवरी को ए वार्ड के मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट पर शूटिंग की अनुमति दी गई थी। अधिकारियों का दावा है कि सेट पर पुलिस विभाग की शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। अनुमति में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर रोक थी। उल्लंघन के बाद डिपॉजिट जब्त कर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कोमल पोखरियाल ने 13 और 14 फरवरी के लिए नई अनुमति मांगी, लेकिन पहले उल्लंघन का हवाला देते हुए आवेदन रद्द कर दिया गया। फिर 14 फरवरी को रात 12:30 बजे से 4 बजे तक शूटिंग के लिए नया आवेदन किया गया। आवेदकों ने आश्वासन दिया कि ज्वलनशील सामग्री का उपयोग नहीं होगा, जिसके बाद शर्तों के साथ अनुमति दी गई। हालांकि, BMC अधिकारियों के अनुसार 14 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई पुलिस को शिकायत मिली कि शूटिंग के दौरान जलती मशालों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच जलती मशालें जब्त कीं। दूसरी घटना के बाद आवेदकों ने भरोसा दिया कि आग से जुड़े सीन अब VFX के जरिए फिल्माए जाएंगे। ए वार्ड कार्यालय ने कोमल पोखरियाल और नाशिर खान के खिलाफ भी भविष्य में शूटिंग अनुमति रोकने की सिफारिश की है। बता दें कि‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Champions League: PSG face AS Monaco as favourites in playoffs first leg
    Next Article
    Champions League: PSG face AS Monaco as favourites in playoffs first leg • FRANCE 24 English

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment