Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धुरंधर 2 का टीजर रिलीज:हाथ में बंदूक, बदला और जुनून के साथ दिखा रणवीर सिंह का नया अवतार, डायलॉग डिलीवरी भी शानदार

    1 day ago

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। जानिए कैसा है टीजर? टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में झलकती लड़ाई की आग उनके किरदार को और भी ज्यादा खौफनाक बना देता है। रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में बदलता हुआ रूप दिखाया गया है। यह बदलाव दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करता है, जिसे देखने के बाद पता चलता है कि कुछ ऐसे हालात बनते हैं, जिनकी वजह से हमजा को देश के लिए अपनी पहचान दांव पर लगाकर खतरनाक गैंग्स के बीच घुसना पड़ता है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं। शुरुआत से लेकर अंत तक टीजर एक्शन और वायलेंस से भरपूर है। टीजर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार हमजा की पावर और रुतबा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। इतना ही नहीं उसका अंदाज अब और भी ज्यादा आक्रामक हो गया है। इन सितारों की भी झलक दिखी टीजर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है, जिससे कहानी का टकराव और स्केल और बड़ा लगता है। टीजर के आखिरी सीन में रणवीर सिंह का किरदार डायलॉग बोलता है- ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। एक घंट में टीजर को मिले 8 लाख व्यूज धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुए एक घंटा हो चुका है और इस दौरान इसे करीब 8 लाख 33 हजार 27 व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म को पोस्ट भी जारी वहीं, फिल्म के टीजर से पहले मेकर्स ने नया पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें रणवीर सिंह बेहद डरावने अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम धुरंधर: द रिवेंज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। साथ ही, फिल्म का टीजर आज रिलीज किया जाएगा। भारत में धुरंधर का कलेक्शन पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए 32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए 33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए भारत में कुल नेट कलेक्शन- 831.40 करोड़ रुपए
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rahul Gandhi Avoids Answering Question On India-US Trade Deal
    Next Article
    Setsubun 2026: Why Japan Throws Beans To Chase Away Bad Luck Every February

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment