Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार:पांचवें दिन भारत में ₹65 करोड़ कमाए, छावा-पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

    9 hours ago

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि भारत ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे 'पुष्पा 2' है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ (गुरुवार): ₹102.55 करोड़ (शुक्रवार): ₹80.72 करोड़ (शनिवार): ₹113.00 करोड़ (रविवार): ₹114.85 करोड़ दूसरा हफ्ता (सोमवार): ₹65.00 करोड़ कुल (5 दिन): ₹519.12 करोड़ पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.50 करोड़ रुपए, तमिल में 1.20 करोड़ रुपए, कन्नड़ और मलयालम में 0.15-0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। छावा, पीके को पीछे छोड़ा धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। इस दौरान इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपए पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपए) और पीके (769 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया। अब, धुरंधर 2 की नज़र स्त्री 2 (880 करोड़ रुपए+) और कंटारा चैप्टर वन (870 करोड़ रुपए) पर है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपए पार कर लेगी। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rebel threat casts shadow over PSL; foreign players urged to withdraw
    Next Article
    ‘Total Miracle’: Air Canada Flight Attendant Survives After Being Thrown 330 Feet From Plane

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment