Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उत्तराखंड के ऊंचे हिस्सों में तीन दिन से बर्फबारी जारी:मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; दिल्ली में पारा 30°C पहुंचा

    13 hours ago

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं-चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में पानी गिरने का अनुमान है। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिन के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली में गर्म मौसम रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, लोधी रोड में 29.6 डिग्री और रिज में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सिक्किम के ऊंचे इलाकों में मंगलवार को 15th माइल और त्सोमगो झील के पास भारी बर्फबारी और सड़क जाम होने के कारण लगभग 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित तरीके से निकाला गया है। अगले दो दिन का मौसम का अनुमान… 26 फरवरी- छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और गिरावट के बाद फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। यानी यह बदलाव अस्थायी है, लेकिन मार्च की दस्तक से पहले मौसम विभाग ने राहत और सतर्कता, दोनों के संकेत दिए हैं। 27 फरवरी- हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। इसके कारण चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। राज्यो में मौसम का हाल… राजस्थान: हीटवेव की चेतावनी, फरवरी में ही पारा 36 डिग्री राजस्थान में पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई हो गई है। राज्य में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ओले और बारिश से फसलों पर असर, 20 जिलों में बिगड़ा मौसम साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 2 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं-चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में पानी गिरने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब और हर्षिल में बारिश के आसार, पिथौरागढ़ में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई उत्तराखंड में 25 फरवरी को 2 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें चमोली के हेमकुंड साहिब और उत्तरकाशी का हर्षिल शामिल है। मंगलवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम, चोपता, त्रियुगीनारायण और सोनप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    T per capita income to cross Rs 4L mark, 1.8x higher than national avg
    Next Article
    T20 World Cup सिर्फ देखना नहीं, समझना भी है | CricketWorldCup | Team India | LIVE Match

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment