Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उत्तराखंड- केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, नैनीताल में ओले गिरे:MP में तापमान 40° पार; UP के 35, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश संभव

    17 hours ago

    देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है, वहीं नैनीताल में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट दिया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर है। आज यूपी के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के भी 12 जिलों में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में हीटवेव के कारण हीट स्ट्रोक की भी चेतावनी है। नर्मदापुरम जिले का तापमान पिछले तीन दिन से लगातार 40°C से ज्यादा बना हुआ है। शनिवार को भी 40.4°C रहा। ऐसे में हीट स्ट्रोक खतरा है। क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ… पश्चिमी विक्षोभ मौसम की एक ऐसा सिस्टम है, जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं लेकर आता है। इसे अंग्रेजी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है। यह हवा और बादलों का एक समूह होता है जो पश्चिम दिशा से (यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र से) चलकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत तक आता है। जब यह भारत पहुंचता है, तो मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी-हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी करवाता है। इसे ऐसे समझिए, पश्चिम की तरफ से आए बादल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों से टकराते हैं तो यहां बर्फबारी होती है। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। कब ज्यादा सक्रिय होता है… अगले 2 दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, तापमान 40.4°C पहुंचा मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 40.4°C तक पहुंच गया है, नर्मदापुरम में पारा लगातार 40°C पार पहुंच रहा है। यहां हीटवेव का असर भी देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा भी चल सकती है, बांदा में 40°C से ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह गाजियाबाद-नोएडा में बारिश हुई। जबकि लखनऊ तेज हवा चली। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदले मौसम के कारण दिन के तापमान में 2°C-4°C और रात के तापमान में 3°C-5°C की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 10 जिलों में आंधी और बारिश का का अलर्ट, 18 मार्च से फिर बदलेगा मौसम उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के 10 जिलों में आज आंधी-बारिश का असर रहेगा। जयपुर में शुक्रवार रात तेज बारिश भी हुई। 18 मार्च को भी ओले भी गिर सकते हैं। कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3°C तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज और 7 में बारिश का यलो अलर्ट, ओले गिरने की आशंका उत्तरखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही इन इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    TOISA 2025 Athletics Nominees: Celebrating India’s top track and field performers
    Next Article
    Pakistan May Not Allow Abrar Ahmed To Play For Indian-Owned Sunrisers Leeds

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment