Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी:रश्मिका ने साउथ स्टार से तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से रस्मों को निभाया; कच्चे केले-पत्तों से मंडप सजाया गया

    20 hours ago

    उदयपुर में आज (गुरुवार) पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस कारण दोनों परिवार अपनी-अपनी परपंराओं को निभाते हुए रस्मों को किया। आज सुबह रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं। तेलुगु परंपरा से शादी की रस्मों को सुबह किया गया। वहीं शाम 4 बजे से कोडवा रीति-रिवाज से शादी को करवाया गया। बताया जाता है कि इसमें दूल्हन पारंपरिक साड़ी पहनती है, जबकि दूल्हा 'कुप्प्या' (कोट जैसी पोशाक) और कमर में खंजर (सजावटी) धारण करता है, जो उनकी योद्धा विरासत का प्रतीक है। इस शादी में पंडित के मंत्रों की जगह परिवार के बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं। सामूहिक नृत्य और पारंपरिक गीत भी होते हैं। मंडप को कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से सजाया उदयपुर के होटल मेंमेटोस एकाया में शादी की रस्मों के लिए गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप फूलों से सजावट की गई। कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप को सजाया गया है। आज सुबह 8 बजे से ही रस्में होना शुरू हो गई थी। शादी के बाद दूल्हे के परिवार के लोग होटल के बाहर आए और मिठाई बांटकर गए। बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके दूल्हा-दुल्हन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। रश्मिका रणवीर कपूर के अपोजिट फिल्म एनीमल में मेन लीड थी। वहीं विजय ने बॉलीवुड की 'लाइगर' नाम की फिल्म में काम किया है। बता दें कि दुल्हन रश्मिका को 'नेशनल क्रश' के नाम से भी जाना जाता है। शादी के फंक्शन की देखें PHOTOS आज होगी डीजे नाइट शादी में इवनिंग डीजे नाइट होगी। इसके लिए डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) आज उदयपुर पहुंच गए हैं। गणेश ने ईशा अंबानी, शाहरुख खान समेत कई हाई-प्रोफाइल परिवारों की पार्टी में गाने बजाए हैं। दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी कल (बुधवार) हुई थी। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। खाने में साउथ इंडियन-पंजाबी और जापानी डिशेज शादी को दोनों स्टार्स की तरफ से काफी निजी रखा गया। दोनों के परिवार, रिश्तेदार और केवल खास दोस्तों को मिलाकर करीब 200 मेहमान ही शादी में शामिल हुए। मेहमानों के लिए खाने में साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज बनाई गई। दोनों के केवल खास दोस्त शादी में शामिल दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल थे। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन 4 दिन से उदयपुर में दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर आ गए थे। दोनों ने 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन की शादी दो रीति-रिवाज से हुई इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ​बॉलीवुड एक्ट्रेट कीर्ति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। हार्दिक पंड्या ने पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसी तरह कीर्ति सेनन और स्टेबिन बेन भी ​पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी 5 स्टार होटल रैफल्स में हुई थी। --- विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए 'एनिमल' के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    🔴Live :India vs Zimbabwe ICC T20 World Cup Super 8 Live | IND vs ZIM | Live Cricket Match Today
    Next Article
    IND vs ZIM : अगर टीम इंडिया आज हार गई तो क्या होगा? | T20 World Cup 2026 | Team India

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment