Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक रिलीज:पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे अली फजल, सोनाली बेंद्रे बोलीं- कहानी सुनकर तुरंत हां कह दिया था

    9 hours ago

    मुंबई में आयोजित 'प्राइम वीडियो 2026' कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे। गुरुवार को हुए इस बड़े इवेंट में शो के मेकर्स और स्टारकास्ट ने शिरकत की। अली फजल इस सीरीज में पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाले हैं। पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखेंगे अली फजल सीरीज के इवेंट के दौरान अली फजल ने अपना अनुभव साझा किया। अली ने बताया कि वे अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अली ने कहा, "मैंने इससे पहले कभी पर्दे पर पुलिसवाले का रोल नहीं किया है। यह एक बहुत ही दिलचस्प टाइमलाइन है जिसका मैं हिस्सा बना हूं। यह मेरे लिए काफी फ्रेश और बिल्कुल नया अनुभव है।" सोनाली बोलीं- कहानी सुनते ही कर दी थी हां एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने शो की स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की। सोनाली ने कहा, "जब राइटर अनुषा और संदीप ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मैं पूरी तरह से इसमें खो गई थी। यह कहानी इतनी जबरदस्त थी कि अगर मुझे सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहने का मौका भी मिलता, तो मैं इसके लिए हां कह देती।" सीरीज में गायब हुए बच्चों की कहानी सीरीज की कहानी एक शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां से दो किशोर अचानक गायब हो जाते हैं। इस घटना से एक परिवार बिखर जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है। शो के सिनोप्सिस के मुताबिक, एक निडर पुलिस अफसर सच का पता लगाने के लिए देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू करता है। यह तलाश उसे हिंसा और मानवीय क्रूरता की एक ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जाती है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अनुषा और संदीप ने किया है डायरेक्शन इस सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर लिखा और निर्देशित किया है। 'राख' में अली फजल और सोनाली बेंद्रे के अलावा आमिर बशीर, दिव्येंदु भट्टाचार्य और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘‘Cocktail 2’ teaser sparks buzz as fans praise cast but slam song ‘Jab Talak’
    Next Article
    ¿Cómo la IA cambia las dinámicas bélicas en Medio Oriente?

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment