Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वनडे में भारत के टॉप बैटर:एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन, 30 सिक्स भी लगाए; रिकॉर्ड्स

    3 weeks ago

    14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। हरारे क्रिकेट ग्राउंड में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। वैभव यूथ वनडे (अंडर-19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है। स्टोरी में वैभव सूर्यवंशी के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. वैभव इंडिया U-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे क्रिकेट में भारत अंडर-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे। 2. भारत के लिए U-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी 175 रन की पारी ने राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले बावा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे। यह पारी यूथ वनडे इतिहास में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। वैभव सिर्फ अंबाती रायडू (177*, 2002 Vs इंग्लैंड) से पीछे हैं। सूर्यवंशी ने महज 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज 150 भी बनाया। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया (एशिया कप में UAE के खिलाफ 84 गेंद)। इसके साथ ही वे यूथ वनडे में एक से अधिक बार 150+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले श्रीलंका के पुलिंदु परेरा और साउथ अफ्रीका के जोरिच वैन शाल्कविक ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे। 3. वैभव के एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी। 4. सूर्यवंशी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी। 5. सूर्यवंशी ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा। हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 सिक्स लगाए थे। वहीं क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी का दबदबा सिर्फ एक पारी तक सीमित नहीं है, यूथ वनडे क्रिकेट में वे महज 25 पारियों में ही 110 सिक्स लगा चुके हैं। यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर मौजूद जावद अबरार (55) से दोगुना है, जबकि इस फॉर्मेट में कोई अन्य बल्लेबाज 40 सिक्स तक भी नहीं पहुंच सका। 6. वैभव ने फाइनल मैच में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। 7. सूर्यवंशी ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़कर एक ही एडिशन में सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनने का कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 में 18 छक्के लगाए थे। ओवरऑल आंकड़ों में भी 18 छक्कों का संयुक्त सर्वोच्च रिकॉर्ड था, जहां न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 2016 और 2018 एडिशन मिलाकर इतने ही छक्के जड़े थे। 8. भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का था, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था। ------------------------ मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत ने इंग्लैंड को 412 का टारगेट दिया:अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। जेम्स मीटो ने 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले। पूरी खबर… T20 वर्ल्डकप 2026 एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में:कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प्लेयर आज से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी अलग-अलग देशों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाली टीमों से जुड़े कुल 69 खिलाड़ी 11 अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    Happy Rose Day 2026: Wishes And Messages To Share With Your Loved Ones
    Next Article
    Vaibhav Sooryavanshi: At 14, a boy embraces cricketing greatness

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment