Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विजय-रश्मिका ने ₹60 करोड़ का नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया!:रिपोर्ट में दावा- शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स मांगे गए थे

    8 hours ago

    एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी कथित शादी के वीडियो के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपए का ऑफर ठुकरा दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया था, जिसे दोनों ने अस्वीकार कर दिया। वहीं, टॉलीवुड न्यूज पोर्टल टुपाकी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और रश्मिका जल्द शादी कर सकते हैं। इसी के चलते कई ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके पास शादी का वीडियो खरीदने के लिए संपर्क कर रहे हैं। एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी उन्हें मोटी रकम की पेशकश की है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका किसी भी कीमत पर अपनी कथित शादी का वीडियो बेचना नहीं चाहते। संभावना है कि वे इसे सीधे यूट्यूब पर ही रिलीज करें। विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि दोनों सितारों ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, पिछले साल अक्टूबर महीने में एम9 न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। अब खबरें हैं कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी कर सकते हैं। इससे पहले 2 फरवरी को भी शादी की अफवाहें उड़ी थीं। दावा किया जा रहा है कि शादी राजस्थान के उदयपुर के एक हेरिटेज पैलेस में निजी समारोह में होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    खबर हटके-10 साल की बच्ची सोना इकट्ठा कर लखपति बनी:खराब बाल काटने पर ₹25 लाख का मुआवजा; दहेज में लहसुन देने की परंपरा
    Next Article
    Breaking News: US Military Escalates Anti-Drug Operations with Deadly Caribbean Sea Strike

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment