Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विजय-रश्मिका ने शादी से पहले की पूल पार्टी:स्विमिंग पूल में खेला वॉलीबॉल, प्री-वेडिंग डिनर में ग्रीन सेब और अंगूर से सजी टेबल; आज दोनों को लगी हल्दी

    9 hours ago

    साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को अब बस 2 दिन बाकी है। सोशल मीडिया पर फैन्स भी इनकी शादी को लेकर काफी क्रेजी है। फैन्स ने इसे 'वेडिंग ऑफ VIROSH' दिया है। उदयपुर के होटल ‘मोमेंटोस एकाया' में दोनों के परिवार ने आज से रस्में शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- आज हल्दी की रस्म है। विजय-रश्मिका ने येलो आउटफिट पहना है। हल्दी वेन्यू को भी येलो थीम पर सजाया गया है। शादी 26 फरवरी को है। पूल पार्टी में खेला वॉलीबॉल विजय-रश्मिका अपने परिवार के साथ 23 फरवरी की सुबह होटल पहुंच गए थे। शाम के समय दोनों ने प्री-वेडिंग पार्टी की थी। इसके फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किए थे। विजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूल पार्टी की दो फोटो शेयर की। पूल में व्हाइट बीयर पोंग राफ्ट और वॉलीबॉल नेट दिख रहा है। विजय ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ पूल में वॉलीबॉल खेला। वहीं रश्मिका ने भी प्री-वेडिंग डिनर की फोटो शेयर की है। डिनर टेबल पर पिंक-ग्रीन थीम पर पिंक टयूलिप्स और सफेद फूलों से सजावट है। ग्रीन सेब और अंगूर भी रखे हुए है। पूल पार्टी और कोजी डिनर की PHOTOS होटल स्टाफ, गेस्ट शादी की रिकॉर्डिं नहीं कर सकेंगे वेडिंग को लेकर होटल के बाहर से लेकर अंदर तक टाइट सिक्योरिटी की गई है। सिक्योरिटी में निजी बाउंसर्स और पुलिसकर्मी शामिल हैं। दोनों परिवार के करीब 200 मेहमान शादी में शामिल होने आए हैं। होटल स्टाफ से लेकर गेस्ट शादी की फोटो और रिकॉर्डिंग न कर सकें, इसके लिए मोबाइल कैमरे पर खास तरह का टैप लगाया गया है। कैमरा और अन्य रिकॉर्डिंग डिवाइज भी अलाउ नहीं है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के बेटे है विजय दूल्हा साउथ स्टार विजय देवरकोंडा फिल्मी बैकग्राउंड से आते है। उनके पिता पिता देवरकोंडा गोवर्धन साउथ सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पक विमानम' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन किया है। मां माधवी देवरकोंडा और छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद भी तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से है। वहीं रश्मिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से है। रश्मिका के पिता मदन मंदाना बिजनेसमैन है। वहीं सुमन और छोटी बहन शिमान है। रश्मिका ने फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एनिमल, छावा, और पुष्पा और उनकी ब्लॉकबस्ब्र मूवी है। --- विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- अरावली की वादियों में होगी रश्मिका-विजय की शादी:उदयपुर में झील किनारे होटल के हर सुईट में प्राइवेट स्विमिंग पूल; जानिए- क्या है खासियत साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन आज यानी मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    रहस्यमयी नॉर्थ कोरिया की ‘फुटबॉल डिप्लोमेसी’:16 साल बाद एशियन मंच पर वापसी कर रही महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी
    Next Article
    Birth number–wise remedies to protect yourself from evil eye & black magic

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment