Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टीम इंडिया घोषित:गोलकीपर सविता पूनिया ने नाम वापस लिया, मिडफील्डर सलीमा टेटे कप्तानी करेंगे

    11 hours ago

    हॉकी इंडिया ने रविवार को विमेंस वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट में भारत की कमान मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में होगी। क्योंकि स्टार गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पूनिया निजी कारणों से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहती हैं सविता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सविता ने पारिवारिक कारणों से ब्रेक लिया है। वे टूर्नामेंट से पहले लगे नेशनल कैंप का हिस्सा भी नहीं थीं, जिसके चलते उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उनकी गैरमौजूदगी में गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचू देवी खरीबाम के कंधों पर होगी। हैदराबाद में होगा वर्ल्ड कप क्वालिफायर FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मुकाबले 8 से 14 मार्च के बीच हैदराबाद में खेले जाएंगे। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है: दांव पर क्या है? टूर्नामेंट में टॉप-3 टीमों को अगस्त 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा। भारत का शेड्यूल (पूल मैच) 8 मार्च: vs उरुग्वे 9 मार्च: vs स्कॉटलैंड 11 मार्च: vs वेल्स कोच शोर्ड मारिन बोले- हम पूरी तरह तैयार इंडिया विमेंस टीम के हेड कोच शोर्ड मारिन ने टीम की तैयारियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "हम फिटनेस और स्ट्रैटजी पर काफी काम कर रहे हैं। हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता है। टूर्नामेंट से पहले हम हैदराबाद में 2 प्रैक्टिस मैच भी खेलेंगे ताकि पूरी तरह लय में आ सकें।" भारत की टीम ------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Is IshowSpeed coming to India? YouTuber promises 2026 return after Payal Gaming S8UL Mumbai invite
    Next Article
    Affaire Elisa Pilarski: comment les expertises vétérinaires sur les chiens sont-elles menées?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment