Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:चीन-नॉर्थ कोरिया के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी पैसेंजर ट्रेनें

    1 week ago

    चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा 6 साल बाद फिर शुरू होने जा रही है। चीन के रेल ऑपरेटर ने बताया कि यह सेवा कोविड-19 माहामारी के कारण बंद हो गई थी, जो गुरुवार से शुरू होगी। ट्रेन बीजिंग और प्योंगयांग के बीच हफ्ते में चार दिन चलेगी। वहीं चीन के बॉर्डर शहर डांडोंग और प्योंगयांग के बीच रोजाना चलेगी। चीन रेलवे ने कहा कि यह रेल सेवा दोनों देशों के बीच दोस्ती और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करने वाला एक अहम कदम है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग-प्योंगयांग ट्रेन में कुछ डिब्बों में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा की अनुमति होगी। हालांकि फिलहाल टिकट आम पर्यटकों या व्यापारियों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अभी वही लोग टिकट ले पा रहे हैं जिनके पास मान्य वीजा है, जैसे नॉर्थ कोरिया में काम या पढ़ाई करने वाले चीनी नागरिक और विदेश में रहने वाले उत्तर कोरियाई नागरिक। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका में ट्रम्प और यौन अपराधी एपस्टीन की ‘टाइटैनिक पोज’ वाली मूर्ति लगाई गई अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को फिल्म टाइटैनिक के मशहूर “टाइटैनिक पोज” की तरह बनाया गया है। इसमें दोनों आकृतियां जहाज के आगे खड़े किरदारों की तरह पोज देती दिखाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंस्टॉलेशन कलाकारों के एक ग्रुप ‘सीक्रेट हैंडशेक’ ने लगाया है। इसे बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस हफ्ते अचानक लगा दिया गया। इस समूह ने पहले भी इसी तरह के विरोध से जुड़े आर्टवर्क लगाए हैं। हाल ही में फैरागट स्क्वायर में 'जेफ्री एपस्टीन वॉक ऑफ शेम' नाम से एक और इंस्टॉलेशन लगाया गया था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को एपस्टीन केस से जुड़े कुछ नए रिकॉर्ड जारी किए थे। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम सैकड़ों बार दर्ज है। अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था अमेरिका में एलेक्स लामोरी नाम के 25 वर्षीय ऑटिज्म नाम की मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक की मारीलैंड में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने मानसिक संकट के दौरान खुद 911 पर कॉल कर वेलनेस चेक के लिए मदद मांगी थी। परिवार के अनुसार, एलेक्स के पास मानसिक संकट की स्थिति के लिए एक सेफ्टी प्लान था, जिसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल करना शामिल था। उनकी मां ने भी पहले ही अधिकारियों को बताया था कि उनका बेटा ऑटिस्टिक है और आत्म-हानि के खतरे में हो सकता है। 28 फरवरी की रात पुलिस जब अपार्टमेंट परिसर में पहुंची तो शुरू में उन्हें एलेक्स नहीं मिला। बाद में पार्किंग लॉट की ओर से वह हाथ में चाकू लिए पुलिस की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और बॉडी-कैमरा फुटेज जल्द जारी की जा सकती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:अंतरिक्ष से दिखी भारत की जगमगाती रात, ISS ने जारी की फोटो
    Next Article
    Inside Miss Universe 2025 Fatima Bosch’s Bag: The 'Cute' Jesus Figurine She Never Travels Without

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment