Search

    Language Settings
    Select Website Language

    वर्ल्ड अपडेट्स:किम जोंग उन तीसरी बार नॉर्थ कोरिया के चीफ बने, साउथ कोरिया को दुश्मन देश का दर्जा देने पर विचार

    4 days ago

    नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन को फिर से स्टेट अफेयर्स का चीफ बनाया गया है। यह उनकी लगातार तीसरी टर्म है। प्योंगयांग में सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के सेशन में संविधान संशोधन और नई योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सरकारी मीडिया केसीएनए ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बैठक में समाजवादी संविधान में बदलाव और नए प्रावधान जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। खास तौर पर दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है। हाल के वर्षों में किम ने उत्तर और दक्षिण कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण की पुरानी नीति को छोड़ दिया है और दक्षिण कोरिया को शत्रु देश के रूप में परिभाषित किया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… लंदन में यहूदी समुदाय की एम्बुलेंस पर हमला, 4 गाड़ियों को आग लगाई ब्रिटेन की राजधानी लंदन में यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर बड़ी घटना हुई है। यहां गोल्डर्स ग्रीन इलाके में रात के समय चार एम्बुलेंस को आग लगा दी गई। पुलिस का कहना है कि यह हमला जानबूझकर किया गया और इसे यहूदी विरोधी नफरत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ये एम्बुलेंस हात्जोला नाम की संस्था की थीं, जो जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत मेडिकल मदद देती है। आग इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस में रखे गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पास की इमारतों की खिड़कियां भी टूट गईं। आग बुझाने के लिए लंदन फायर ब्रिगेड ने 6 फायर इंजन और करीब 40 फायरफाइटर्स मौके पर भेजे। कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:40 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विमान और ट्रक की टक्कर, कई लोग घायल अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के समय रनवे पर एक फायर ट्रक से टकरा गया। यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल से आ रही थी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ फायरफाइटर्स और विमान में सवार यात्री घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि अभी पूरी जानकारी साफ नहीं है। हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के लिए कहा था, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रोक दीं और जांच शुरू कर दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई, खार्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी अमेरिका-इजराइल के साथ जंग को ईरान ने एक मौके में बदल दिया है। अमेरिका ने खार्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन ग्लोबल ऑयल संकट के डर से तेल टर्मिनल को सीधे निशाना नहीं बनाया। इसी का फायदा उठाते हुए ईरान ने खार्ग टर्मिनल चालू रखा और ‘घोस्ट फ्लीट’ के जरिए चीन को सप्लाई जारी रखी है। इंटरनेशनलएनर्जी एजेंसी और SP ग्लोबल के मुताबिक, ईरान रोजाना 1.7 से 2 मिलियन (17 से 20 लाख) बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। देश के करीब 90% तेल का एक्सपोर्ट अभी भी खार्ग टर्मिनल से हो रहा है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से एक्सपोर्ट प्रभावित हुआ, लेकिन गैस सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई। रिपोर्ट है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले विदेशी जहाजों से ईरान करीब 16.5 करोड़ रुपए प्रति जहाज ‘वॉर टैक्स’ भी वसूल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा:3 युवकों की मौत, सड़क पर बिखरी पड़ी दिखीं लाशें; महिला समेत 4 की हालत गंभीर
    Next Article
    PM Modi: Govt Ensuring Petrol, Diesel, LPG Supply Despite Conflict

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment