Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा पर टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी संसद में वोटिंग, ट्रम्प की धमकी के बावजूद 6 सांसदों ने समर्थन में वोट दिया

    9 hours ago

    कनाडा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वोटिंग हुई। टैरिफ रद्द करने से जुड़ा प्रस्ताव 219 के मुकाबले 211 वोट से पास हो गया। इस दौरान क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली। ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के 6 सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के 1 सांसद ने इसके खिलाफ वोटिंग की। वोटिंग से पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट कर रिपब्लिकन सांसदों को चेतावनी दी थी कि जो भी टैरिफ के खिलाफ वोट करेगा, उसे चुनाव के समय गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। अब यह प्रस्ताव अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में जाएगा, जहां रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। हालांकि अगर यह सीनेट से भी पास हो जाए, तब भी इसके कानून बनने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। क्योंकि इसे राष्ट्रपति ट्रम्प की मंजूरी चाहिए होगी। चूंकि ट्रम्प ने ही टैरिफ लगाए हैं, इसलिए वे इस प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं, यानी इसे रोक सकते हैं। अगर राष्ट्रपति ट्रम्प किसी बिल को वीटो कर देते हैं, तो कांग्रेस दोबारा उस पर वोट कर सकती है। लेकिन इस बार साधारण बहुमत नहीं, बल्कि दोनों सदनों (हाउस और सीनेट) में दो तिहाई बहुमत चाहिए होता है। यानी कि व्यावहारिक तौर पर टैरिफ हटने की संभावना फिलहाल बहुत कम है। ट्रम्प का कहना है कि कनाडा ने कई सालों तक व्यापार के मामले में अमेरिका का फायदा उठाया है। उन्होंने कनाडा पर अलग अलग तरह के टैरिफ लगाए हैं। हाल ही में कनाडा और चीन के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के जवाब में ट्रम्प ने कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, NCP नेता बोले- पूरा भरोसा हमारा गठबंधन सरकार बनाएगा बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बार 51 राजनीतिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में हैं। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी BNP सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार है। माना जा रहा है कि अगर BNP चुनाव जीतती है तो खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अगले पीएम बनेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Abu Dhabi to Dubai in just 25 minutes? UAE's 'flying boats' electric seagliders are set to transform water travel
    Next Article
    The Indian Ocean is becoming ‘less salty’: Scientists say the consequences could be massive

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment