Search

    Language Settings
    Select Website Language

    वर्ल्ड अपडेट्स:स्पेन में पिता से कानूनी लड़ाई के बाद बेटी को मिली इच्छामृत्यु, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी

    21 hours ago

    स्पेन में 25 साल की नोएलिया कास्तिलो ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु के जरिए अपना जीवन खत्म कर लिया। बार्सिलोना की रहने वाली नोएलिया का 2022 में एक फैसिलिटी सेंटर में 3 युवकों ने रेप किया था। इसके बाद नोएलिया ने आत्महत्या की कोशिश की और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुई और कमर के नीचे से लकवाग्रस्त हो गई। नोएलिया ने कहा था कि वह अपनी मौत के समय अकेली रहना चाहती हैं और नहीं चाहती थीं कि कोई उन्हें अंतिम समय में देखे। इच्छामृत्यु की प्रक्रिया में तीन इंजेक्शन दिए गए। पहले दो से गहरी बेहोशी लाई गई और तीसरे इंजेक्शन से दिल की धड़कन रुक गई। नोएलिया ने 2024 में इच्छामृत्यु के लिए आवेदन किया था, जिसे कैटेलोनिया सरकार ने मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन आखिरी समय में उसके पिता ने अदालत में आपत्ति दर्ज कराई और प्रक्रिया रुकवा दी। पिता का तर्क था कि उनकी बेटी मानसिक रूप से पूरी तरह सक्षम नहीं है और देश को उसकी जान की रक्षा करनी चाहिए। यह मामला करीब डेढ़ साल तक अदालत में चला। अंत में यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय ने नोएलिया के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे इच्छामृत्यु का रास्ता साफ हुआ। स्पेन में इच्छामृत्यु को 2021 में कानूनी मान्यता मिली थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2024 में 426 लोगों को इस प्रक्रिया की अनुमति दी गई थी। नोएलिया का मामला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार किसी व्यक्ति के इच्छामृत्यु के अधिकार को लेकर इतनी लंबी और बड़ी कानूनी लड़ाई देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर जल्द अमेरिकी करेंसी पर दिखाई देंगे। यह फैसला अमेरिकी ट्रेजरी ने लिया है। ट्रम्प के सिग्नेचर ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर के साथ नोट पर होंगे। डॉलर नोट 1861 में शुरू हुए थे। तब से अब तक किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर करेंसी पर नहीं आए थे। यह बदलाव अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका आर्थिक मजबूती और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की उपलब्धियों को पहचान देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि डॉलर नोट पर राष्ट्रपति का नाम हो। इससे पहले इसी महीने एक फेडरल आर्ट्स कमीशन ने ट्रम्प की तस्वीर वाले 24 कैरेट गोल्ड स्मारक सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी है। यह सिक्का भी अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर जारी किया जाएगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Un œil sur les sondages, l’autre sur les marchés: la guerre très politique de Donald Trump
    Next Article
    ‘We saw tanks on the road’: How playing chess amid regional conflict feels

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment