Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

    8 hours ago

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक ने शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए अच्छी नहीं रही थी। बाएं हाथ के इस ओपनर ने शुरुआती तीन मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होकर निराश किया था। इसी दौरान आमिर ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें स्लॉगर कहा था। बासित अली बोले-फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी होती है पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक टीवी शो के दौरान कहा, कि अगर किसी खिलाड़ी ने तीन बार शून्य भी बनाया हो तो इससे उसकी क्लास खत्म नहीं हो जाती। फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा रहती है। उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी को इस तरह के नाम देना ठीक नहीं है और काश पाकिस्तान की टीम में भी ऐसे दो तीन खिलाड़ी होते। अभिषेक बोले- तीन डक्स के बाद खुद पर शक होने लगा था खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा भावुक नजर आए थे। उन्होंने कहा था,'ईमानदारी से कहूं तो एक समय मुझे खुद पर शक होने लगा था क्योंकि यह मेरे लिए आसान टूर्नामेंट नहीं था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था। टीम मैनेजमेंट के सपोर्ट ने बदला खेल अभिषेक ने बताया कि मुश्किल समय में टीम के माहौल ने उन्हें टूटने नहीं दिया। फाइनल के बाद अभिषेक शर्मा ने भी टूर्नामेंट के मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के दौरान टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक ने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया। टीम का भरोसा ही उन्हें कठिन दौर से निकलने में मदद कर गया। टीम के सभी साथी मुझसे यही कहते थे कि तुम एक बड़ा मैच जिताओगे। मैंने बस अपनी प्रोसेस पर ध्यान दिया। भारत तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Menu cards and other works of fiction at 35,000 feet
    Next Article
    Middle East crisis: LPG shortage ripples across Chennai hostels, PGs and wedding halls; hospitals may feel pinch soon

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment