Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच; पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया; अभिषेक की वापसी, कुलदीप को भी मौका

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है। टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। यह मैच देखने के लिए रोहित शर्मा ने भी पहुंचे हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read More
    Previous Article
    A general theory of contagion
    Next Article
    India vs Pakistan T20 WorldCup | हाई वोल्टेज मैच के लिए कोलंबो में स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment