Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच; पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया; अभिषेक की वापसी, कुलदीप को मौका

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इससे पहले धुरंधर फेम रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। यह मैच देखने के लिए रोहित शर्मा ने भी पहुंचे। BCCI के अधिकारी ने PTI को बताया कि टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौजूदा समय में कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। ओपनर अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव या फिर वॉशिंगटन सुंदर को चांस मिल सकता है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read More
    Previous Article
    School Assembly News Headlines (February 16): Top National, World, Business, Sports News
    Next Article
    India vs Pakistan Match: Colombo में पाकिस्तान को पस्त करने उतरेगी Team India | Shubhankar Mishra

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment