Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:स्पिनर उस्मान तारिक बड़ी चुनौती; सैमसन की जगह अभिषेक का खेलना लगभग तय

    22 hours ago

    भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे। यह दावा इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। कोलंबो में शाम 7 बजे से होने वाले इस मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने वहां 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, मैच के समय में बारिश की आशंका 10% के आसपास ही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। मैच की डिटेल भास्कर पोल में अपनी राय दीजिए…. भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते। वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर, कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, इससे टीम को परेशानी हो सकती है। अभिषेक शर्मा खेल सकते हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। वे आज का मुकाबले में खेल सकते हैं। उन्होंने शनिवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान ने भी संकेत दिए थे कि अभिषेक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से पिछला मैच नहीं खेल सक थे और दो दिन हॉस्पिटल में भी एडमिट थे। दोनों टीमों के पॉसिबल मैच विनर्स भारत पाकिस्तान टॉस, पिच और मौसम
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC LIVE: Namibia off to a solid start chasing 200 vs USA
    Next Article
    “Regret the love….”: Gigi Alayah’s cryptic post fuels drama after Kai Cenat finally addresses breakup

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment