Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:टीमें स्टेडियम पहुंचीं, टॉस थोड़ी देर में होगा; सैमसन की जगह अभिषेक का खेलना लगभग तय

    22 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी है। BCCI के अधिकारी ने PTI को बताया कि टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौजूदा समय में कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। ओपनर अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव या फिर वॉशिंगटन सुंदर को चांस मिल सकता है। मैच की डिटेल भास्कर पोल में अपनी राय दीजिए…. दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। ----------------------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    Nationwide PTI Protests Erupt As Imran Khan Health Crisis Raises Questions Over Shahbaz-Munir Regime Role
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में अमेरिका ने 200 रन का टारगेट दिया:नामीबिया का पांचवां विकेट गिरा, लौरेन स्टीनकैंप के बाद कप्तान इरास्मस आउट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment