Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK; दुबे के छक्के से भारत 150 पार:सूर्या 32 रन पर खेल रहे, तिलक-पंड्या लगातार दो बॉल पर आउट, सईम को 3 विकेट

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत की पारी लड़खड़ा रही है। सईम अयूब ने 15वें ओवर में पहले तिलक को फिर अगली ही बॉल पर हार्दिक पंड्या को पवेलियन भेजा। हालांकि, वे हैट्रिक नहीं ले सके। शिवम दुबे उनकी अगली बॉल पर कॉट बिहाइंड होने से बच गए। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। फिलहाल, भारतीय टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट 140 रन पर बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। इससे पहले अभिषेक शर्मा जीरो और ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट हुए थे। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच; भारत के लगातार दो विकेट गिरे:तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या भी आउट, सईम अयूब को 3 विकेट; स्कोर 140 रन
    Next Article
    Microsoft Discloses DNS-Based ClickFix Attack Using Nslookup for Malware Staging

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment