Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND vs ZIM- भारत का स्कोर 90/1:अभिषेक-ईशान की जोड़ी नाबाद, ब्लेसिंग मुजरबानी ने सैमसन का विकेट लिया

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां सुपर-8 मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर हैं। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने रायन बर्ल के हाथों कैच कराया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- हम बैटिंग करना चाहते थे। टीम इंडिया ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हो रही है। जबकि रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है। मैच का स्कोरबोर्ड मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया दिनेश कार्तिक ट्रॉफी लेकर आए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप इजरायल के साथ कैसे बन सकता है गेमचेंजर
    Next Article
    ASUS ProArt PX13, ROG Flow Z13 KJP, & TUF Gaming A14 Launched In India: Check Price, & Specs

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment