Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप सेमीफाइनल-साउथ अफ्रीका ने 170 का टारगेट दिया, न्यूजीलैंड 11/0:साइफर्ट ने चौके से खाता खोला; अफ्रीका से मार्को यानसन ने फिफ्टी लगाई

    1 day ago

    साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 170 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाबी पारी में न्यूजीलैंड ने एक ओवर में बिना नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। टिम साईफर्ट और फिन एलेन क्रीज पर हैं। SA से मार्को यानसन ने 30 बॉल पर नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (29 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 48 गेंद पर 73 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने अफ्रीकी टीम को 150 पार तक पहुंचाया। एक समय टीम ने 77 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, कोल मैकॉन्ची और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट झटके। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशाम और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    These American Service Members Have Died in the Iran Conflict
    Next Article
    Nitish Kumar To Quit As Bihar Chief Minister, Move To Rajya Sabha: Sources

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment