Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वरमाला के दौरान दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, VIDEO:नकाब बांध कर शादी में आया, लड़कियों के बीच घुसकर फायरिंग; पिता बोले- एकतरफा प्यार था

    13 hours ago

    बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी गई। उसके आशिक ने सरेआम स्टेज पर खड़ी दुल्हन के पेट में गोली मारी और वहां से भाग निकला। शादी में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया है। दुल्हन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, उसका ऑपरेशन चल रहा है। जख्मी दुल्हन ने आरोपी प्रेमी का नाम लेकर कहा, ‘दीनबुंध ने मुझे गोली मार दी।’ घटना मुफस्सिल थाना इलाके के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। परिवार का कहना है कि युवक उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता है। बेटी की शादी यूपी के बलिया में तय की थी। पहले शादी और फायरिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात बक्सर के चौसा आई थी। रात में जयमाला की रस्म चल रही थी, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स मुंह ढंके स्टेज तक पहुंचा और नंद जी मल्लाह की बेटी और दुल्हन बनी आरती कुमारी (18) को गोली मार दी। तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज दब कर रही गई। लेकिन आरती अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। दीनबंधु ने गोली मारीः दुल्हन स्टेज पर खड़ी लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं कि आरती को किसी ने गोली मार दी। जब लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून बह रहा था। शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने की खबर तेजी से इलाके में फैल गए। लोग दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए। रास्ते में आरती कुमार पेट में लगी गोली दिखाती रही और ये कहती रही कि दीनबंधु मुझे गोली मारी है। लड़की के पिता बोले- एकतरफा प्यार था स्थानीय लोगों के अनुसार, दीनबंधू दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। दोनों का घर अगल-बगल है। लड़की के घर वालों का कहना है कि दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था। हमारी लड़की से इसको प्यार था, मेरी बेटी को नहीं था, इसलिए दोनों की शादी करवाने की बात कभी सामने ही नहीं आई। बेटे के अफेयर का पता होता तो शादी करवा देता आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी ने बताया, 'लड़की का पास में ही घर है, लेकिन पता नहीं था कि मेरा बेटा उससे प्रेम करता है। हमें पता होता तो हम पुलिस-प्रशासन और समाज के सामने हाथ जोड़ इसकी शादी करा दिए होते। ऐसी घटना की नौबत ही नहीं आती। घटना के बाद रिश्तेदार के पास फोन आने लगे हैं, सब उसकी जानकारी ले रहे है कि घटना के बाद दीनबंधु कहां गया है।' पड़ोसी बोले- 2 साल से अफेयर था स्थानीय युवक ने बताया, युवक का लड़की के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले भी लड़की की शादी तय हुई थी, लेकिन प्रेमी युवक ने लड़के वाले के यहां फोन कर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। आरोपी के घर को पुलिस ने किया सील पुलिस ने आरोपी के घर को खाली करवा कर ताला लगा दिया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शादी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ होगी। ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। ---------- इसे भी पढ़िए… गोद में प्रेग्नेंट मां का शव,पिता के इंतजार में बेटियां:मधेपुरा में बॉयफ्रेंड ने हत्या की; पहले पति की दो बेटियों के साथ स्टेशन पर छोड़ा मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दोपहर 2 बजे एक 5 साल की बच्ची, मां के शव को गोद में लिए बैठी थी। उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब कभी नहीं जागेगी। वह वहीं बैठी बार-बार मां का चेहरा सहला रही थी। इस बीच स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे से आकर बात की। पूरी खबर पढ़ें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Ranji final explodes: J&K captain Paras Dogra headbutts Karnataka fielder
    Next Article
    Why Taron Egerton doesn’t see himself as the next James Bond

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment