Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वरमाला के दौरान दुल्हन को युवक ने मारी गोली, VIDEO:नकाब बांधकर शादी में आया, लड़कियों के बीच घुसकर फायरिंग; पिता बोले- एकतरफा प्यार था

    19 hours ago

    बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मारी और वहां से फरार हो गया। दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। यहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना मंगलवार रात की है। दुल्हन ने बताया कि उसे दीनबुंध ने गोली मारी है। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। परिवार का कहना है कि युवक उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता है। बेटी की शादी यूपी के बलिया में तय की थी। पहले शादी और फायरिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी वारदात मंगलवार की रात बक्सर के चौसा में नंद जी मल्लाह के घर रौनक थी। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से आई बारात का जोरदार स्वागत हुआ। वर-वधू दोनों पक्ष के लोग खुशी में नाच रहे थे। द्वार पर बारात का स्वागत हुआ, होने वाले दामाद की नजर उतारी गई। जयमाला के लिए स्टेज सजा था। दुल्हन आरती (18) भी सज-धजकर तैयार थी। दूल्हे ने हाथ बढ़ाकर दुल्हन को स्टेज पर बुलाया, हंसी ठिठोली और शादी के गानों के बीच वरमाला की रस्म होने ही वाली थी। तभी एक लड़का चेहरे पर नकाब पहनकर शादी में घुसा और लड़कियों के बीच से होते हुए स्टेज के पास पहुंचा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उसने बंदूक निकाली और दुल्हन की ओर फायर कर दिया। गोली आरती के पेट में लगी, लेकिन तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज दब कर रही गई। चंद सेकेंड में ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। दीनबंधु ने गोली मारीः दुल्हन दुल्हन के गिरते ही, स्टेज पर खड़ी लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। किसी ने आरती को गोली मार दी। जब परिवार के लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून बह रहा था। चंद सेकेंड में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रेमी फरार हो गया। लोग दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए। रास्ते में आरती कुमार पेट में लगी गोली दिखाती रही और ये कहती रही कि दीनबंधु ने मुझे गोली मारी है। घटना के बाद बारात लौटी फायरिंग की इस घटना से दूल्हा बहुत घबरा गया। लड़के वालों का कहना था कि उन्हें अफेयर के बारे में जानकारी नहीं थी। इस घटना के बाद बारात लौट गई। लड़की के पिता बोले- एकतरफा प्यार था स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी दीनबंधु दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। दोनों का घर आजू-बाजू में है। दुल्हन के पिता का कहना है कि दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था। मेरी बेटी उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए दोनों की शादी करवाने की बात कभी सामने ही नहीं आई।’ बेटे के अफेयर का पता होता तो शादी करवा देता पुलिस ने आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी को हिरासत में ले लिया है। लड़के के पिता ने बताया, 'लड़की का घर पास में ही है, लेकिन पता नहीं था कि मेरा बेटा उससे प्रेम करता है। हमें पता होता तो पुलिस-प्रशासन और समाज के सामने हाथ जोड़कर इसकी शादी करा दिए होते। ऐसी घटना की नौबत ही नहीं आती। घटना के बाद रिश्तेदार के पास फोन आने लगे हैं, सब उसकी जानकारी ले रहे है कि घटना के बाद दीनबंधु कहां गया है।' पड़ोसी बोले- 2 साल से अफेयर था स्थानीय युवक ने बताया, युवक का लड़की के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले भी लड़की की शादी तय हुई थी, लेकिन प्रेमी युवक ने लड़के वाले के यहां फोन कर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। आरोपी के घर को पुलिस ने किया सील पुलिस ने आरोपी के घर को खाली करवाकर ताला लगा दिया है। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शादी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ होगी। ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। ---------- इसे भी पढ़िए… गोद में प्रेग्नेंट मां का शव,पिता के इंतजार में बेटियां:मधेपुरा में बॉयफ्रेंड ने हत्या की; पहले पति की दो बेटियों के साथ स्टेशन पर छोड़ा मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दोपहर 2 बजे एक 5 साल की बच्ची, मां के शव को गोद में लिए बैठी थी। उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब कभी नहीं जागेगी। वह वहीं बैठी बार-बार मां का चेहरा सहला रही थी। इस बीच स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे से आकर बात की। पूरी खबर पढ़ें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    SpiceJet Stock Plunges 10% To 11-Year Low Amid Massive Selling
    Next Article
    मार्च में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन कामकाज नहीं होगा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment