Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में:नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए

    19 hours ago

    वेस्टइंडीज लगातार तीन जीत के साथ इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया। वहीं, नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर सुपर-8 से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज ने मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में विंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमें ग्रुप-सी में हैं। होप की नाबाद हाफ सेंचुरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 बॉल पर नाबाद 61 रन बनाए। उनके अलावा शिनरोन हेटमायर ने नाबाद 46 और ब्रैंडन किंग ने 22 रन बनाए। नेपाल के लिए नंदन यादव को 1 विकेट मिला। ऐरी ने अर्धशतक लगाया नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 बॉल पर 58 रन बनाए। सोमपाल कामी 15 बॉल पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लोकेश बम 13, गुलशन झा और आसिफ शेख 11-11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और शमार जोसेफ को 1-1 विकेट मिला। ऐरी टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नेपाल के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2014 में चटगांव में अफगानिस्तान के खिलाफ सुभाष खाकुरेल ने 56 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और । वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Four astronauts arrive at International Space Station via SpaceX to bring crew back to full strength
    Next Article
    Barack Obama Says Aliens Are "Real", But Denies Cover-Up At Area 51

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment