Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    VIDEO: जब मजिस्ट्रेट ने हटवाई MLA प्रतिनिधि की गाड़ी का हूटर और काली फिल्म, फिर क्या हुआ...

    1 hour ago

    ग्वालियर. यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद का न्यायिक मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में रुतबा नहीं चल सका और उनके वाहनों को जुर्माना वसूलने के बाद ही  छोड़ा गया. चेकिंग अभियान में कार, दो पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. इस दौरान डबरा विधायक सुरेश राजे की गाडी वहां से गुजरी उस पर लगाया गया हूटर भी हटाया गया. मंगलवार शाम के समय गोविंदपुरी चौराहा पर मुख्य न्यायिक र मजिस्ट्रेट प्रशांत पाण्डेय के आदेश - पर विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान विधायक प्रतिनिधि विधानसभा करैरा शिवपुरी और पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद झुण्डपुरा मुरैना की कारों को रोक लिया. इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रभूदयाल जौहरे की भी कार को रोक लिया. उक्त सभी लोगों ने अपने रुतबे का प्रयोग करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली और मजिस्ट्रेट चेकिंग देख जुर्माना देकर अपनी गाड़ी लेकर मौके से रवाना हुए. पुलिस ने कारों पर लगे दस हूटर हटाए तो वहीं दस कारों से काली फिल्म उतारी गई. इसी तरह 8 मोटर साइकिलों से मॉडीफाइड साइलेंसरों को भी निकाला गया. चेकिंग के दौरान 72 वाहनों से एक लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. चेकिंग में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्षम नरुला, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, विशाल जेठवा और मानसी बालूजा के मार्गदर्शन में चली. इस मौके पर गोला का मंदिर थाना प्रभारी यातायात अभिषेक रघुवंशी थाटीपुर थाना स्टाफ सहित मौजूद रहे. नगर निगम के इंजीनियर सुरेश अहिरवार अपनी कार पर हूटर लगाकर जा रहे थे. पुलिस ने चेकिंग में जब उनकी कार को रोका और गैर कानूनी ढंग से हूटर लगाने के बारे में पूछा तो वह अपना रुतबा दिखाने का प्रयास करने लगे, लेकिन मजिस्ट्रेट चेकिंग में एक नहीं चली. हूटर निकालने के साथ गाड़ी का चालान भी किया गया.  
    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकार बोली- हमारे पास 60 दिन का फ्यूल:रिफाइनरी 100% क्षमता पर चल रहीं, मोदी कल सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे
    Next Article
    चलती क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, स्टूडेंट्स ने बना दी रेल, देखें VIDEO

    Related LatestVideos Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment