Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूपी में लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख मिलेंगे:400 करोड़ से स्कूटी बंटेंगी; जानिए चुनाव से पहले आखिरी बजट में और क्या

    23 hours ago

    योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव-2027 से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। सरकार यह 10वां बजट है, जो 9.12 लाख करोड़ का है। यह पिछले साल से 12% ज्यादा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8.7 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में सबसे ज्यादा महिलाओं को साधने की कोशिश की। अब बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की जगह 1 लाख 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 43 हजार करोड़ की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान हुआ है। चुनाव में छुट्टा गोवंश बड़ा मुद्दा बनता है। इनके रख-रखाव के लिए 2000 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया। सबसे बड़े युवा वर्ग लुभाने के लिए 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का लोन बिना ब्याज, बिना गारंटी मिलेगा। मेधावी छात्राओं को 400 करोड़ रुपए से स्कूटी बांटी जाएगी। हालांकि पिछले साल भी बजट में इसका प्रावधान किया गया था, लेकिन किसी को नहीं दी गई। 3 यूनिवर्सिटी, 14 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे प्रदेश में 60 मेडिकल कॉलेज हैं, 14 नए खोले जाएंगे। 3 यूनिवर्सिटीज भी शुरू की जाएंगी। छात्रों को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए 2374 करोड़ रुपए का बजट दिया गया। 7 शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा। योगी सरकार ने बजट का 25% इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया है। कृषि को 12%, उच्च से लेकर बेसिक एजुकेशन को 12.50 से 15% तक, जबकि हेल्थ को 6-8% राशि दी गई है। नई आवासीय स्कीम लॉन्च होंगी मध्यम वर्ग को घर दिलाने के लिए यूपी आवास विकास परिषद न्यू रेजीडेंशियल स्कीम लॉन्च करेगी। 34 हजार करोड़ से नार्थ-ईस्ट कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह गोरखपुर से लेकर नेपाल बॉर्डर होते हुए सहारनपुर तक जाएगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अब 2 की बजाय 5 रनवे बनेंगे। अयोध्या और नैमिषारण्य को मिले 100-100 करोड़ सरकार ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 225 करोड़ रुपए दिए। धार्मिक पर्यटन का इस बार भी खास ध्यान रखा गया। अयोध्या और नैमिषारण्य के विकास के लिए 100-100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सरकार प्रदेश के बड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार भी करेगी। इसके अलावा, मेरठ, मथुरा-वृंदावन और कानपुर विकास प्राधिकरण के विकास के लिए 800 करोड़ रुपए दिए हैं। नए विधानभवन के लिए मिले 100 करोड़ लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा सिटी की जमीन पर नया विधानभवन बनेगा। इसमें विधानसभा और विधान परिषद दोनों होंगे। साथ ही मंत्रियों के कक्ष और स्टॉफ के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पढ़िए, सेक्टर वाइज बजट में क्या घोषणाएं हुईं… इनकी उम्मीदों पर पानी फिरा पढ़िए, एक्सपर्ट ने बजट पर क्या कहा CA आशीष पाठक का कहना है, 'सीएम योगी ने “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम, तकनीकी निवेश से समृद्ध उत्तर प्रदेश” को बजट की थीम बताया है। इसीलिए बजट में सीधे तौर पर कोई चुनावी वादा नहीं किया गया। लेकिन सरकार ने शहरों से गांवों तक राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए युवाओं, महिलाओं, किसानों और रोजगार के लिए बड़ी योजनाओं की बात की है। अब सरकार मानसून सत्र में अनुपूरक बजट के जरिए इन लोगों के लिए गेम चेंजिंग और लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। यही वर्ग सरकार के चुनावी रथ को धक्का लगाएंगे।' ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें योगी सरकार का चुनावी साल में महिलाओं पर फोकस, जानिए आपको क्या मिला? चुनाव से पहले पेश किए गए यूपी बजट 2026 में युवाओं और महिलाओं पर सबसे अधिक फोकस किया गया है। किसानों को सब्सिडी का सहारा दिया गया है। अकेले महिलाओं की विभिन्न योजनाओं पर 18 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। सिर्फ महिलाओं के लिए 12 नए आईटीआई खुलेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup: Motie magic sinks England in Mumbai
    Next Article
    Detailed project report prepared for Tirupattur - Hosur railway line

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment