Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज:हिंसक सीन ज्यादा, कहानी साफ नहीं; ₹1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट से होगा क्लैश

    12 hours ago

    फिल्म टॉक्सिक का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं। मेकर्स ने सुबह 9:35 बजे हिंदी टीजर जारी किया। टीजर की शुरुआत एक सीन से होती है। जिसमें यश एंट्री लेते हैं और उनके हाथ में शराब का गिलास और सिगरेट दिखाई देती है। टीजर में कई हिंसक सीन और खून-खराबा दिखाया गया है। टीजर में कहानी साफ नहीं दिखती वहीं, फिल्म के टीजर में ज्यादातर एक्शन और डायलॉग हैं, लेकिन फिल्म की असली कहानी क्या है, यह साफ समझ नहीं आता। गौरतलब है कि इससे कई दर्शक निराश हो सकते हैं, जो कई दिनों से टीजर का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। 'धुरंधर 2’ के साथ होगा फिल्म का क्लैश फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है। ‘धुरंधर 2’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसलिए ‘टॉक्सिक’ के लिए बॉक्स ऑफिस में बंपर कमाई करना इतना आसान नहीं है। वहीं, दूसरी ओर ‘टॉक्सिक’ का पहला वीडियो सामने आते ही चर्चा के साथ विवाद भी शुरू हो गया था। आम आदमी पार्टी की महिला शाखा ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टीजर में अश्लील और आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने कार्रवाई की थी। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC को पत्र लिखकर टीजर की जांच और उचित कदम उठाने की मांग की थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Africa’s resources aren’t a curse or a cure — governance is the real mineral
    Next Article
    Dalal Street Ends Higher As Sensex Ends At 82,793, Nifty Tests 25,500

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment