Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजरायल में कोई फर्क नहीं; राशिद बोले- हम फिर से उठ खड़े होंगे

    9 hours ago

    पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राशिद खान, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी ने दुख जताया है। हम फिर से उठ खड़े होंगे- राशिद अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी काबुल में हुए एयरस्ट्राइक पर गहरा दुख जताया है। राशिद ने एक्स पर लिखा, काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। राशिद ने आगे लिखा, इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है। इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी। मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं। इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे। हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं। इंशाअल्लाह। इजराइल और पाकिस्तानी के बीच फर्क ढूंढना मुश्किल 26 साल के नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, इजराइल और पाकिस्तानी के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है। नवीन IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं। नवीन ने 15 वनडे और 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चोटिल होने के कारण वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए थे। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं- उमरजई अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने ट्वीट किया, आज रात, हमने यहां काबुल में एक जोरदार धमाका सुना। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी हवाई हमलों की चपेट में आए एक अस्पताल से आग की लपटें आसमान में उठने लगीं। रमजान के महीने में जब लोगों ने अपना रोजा खोला ही था, तब बेगुनाह जानें चली गईं और कई अन्य घायल हो गए। काबुल शोक में डूबा है। हम न्याय और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हम न्याय की दुआ करते- जादरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने काबुल में हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, रात में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और कुछ ही पलों बाद एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जो लोग अगले दिन रोजा रखने की तैयारी कर रहे थे, उनमें से कई अब या तो मारे गए हैं या घायल हैं। काबुल दर्द में है, हम न्याय की दुआ करते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Renault Duster Pricing Vs Creta, Seltos, Sierra: All You Need To Know
    Next Article
    इजराइल का दावा-ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी मारे गए:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी की भी मौत; ईरान ने अभी पुष्टि नहीं की

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment