Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल का दावा-ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी मारे गए:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी की भी मौत; ईरान ने अभी पुष्टि नहीं की

    16 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है। इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान में रात को किए गए एयरस्ट्राइक में सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी मारे गए हैं। इससे पहले इजराइली सेना (IDF) ने पुष्टि की थी कि उसने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारिजानी को निशाना बनाया था। इसके साथ ही IDF ने बताया कि एक अलग हमले में बसीज पारामिलिट्री फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सुलेमानी को भी मार गिराया गया। रक्षा मंत्री काट्ज ने बयान में कहा कि लारिजानी और बसीज कमांडर को खत्म कर दिया गया है और वे उन लोगों के साथ जा मिले हैं, जिन्हें इजराइल पहले ही मार चुका है। हालांकि, इन दावों पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गैस समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रोसेस को शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर कहा जाता है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। मिडिल ईस्ट का तेल दुनिया में सबसे महंगा, 153 डॉलर प्रति बैरल हुआ जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। तेल की कीमत बढ़कर 153 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो हाल के समय में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक मानी जा रही है। इस बढ़ोतरी का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है, खासकर उन देशों पर जो तेल के आयात पर निर्भर हैं। तेल की कीमतों में अचानक आई इस तेजी के चलते कई देशों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। परिवहन, बिजली और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। इसी बीच, श्रीलंका ने घोषणा की है कि अब सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन ही खुलेंगे। यह फैसला ईंधन बचाने और ऊर्जा संकट से निपटने के लिए लिया गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के:नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजरायल में कोई फर्क नहीं; राशिद बोले- हम फिर से उठ खड़े होंगे
    Next Article
    Gold price today (March 17, 2026): Check the price of 18K, 22K and 24K gold in your city today; Delhi, Mumbai & more

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment