Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बिहार में NDA ने सभी 5 राज्यसभा सीटें जीतीं:महागठबंधन के 4 विधायक नहीं पहुंचे, भाजपा को फायदा; वोट विवाद पर हरियाणा में काउंटिंग में रुकी

    23 hours ago

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। NDA ने बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं। हरियाणा और ओडिशा में काउंटिंग जारी है। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान दो कांग्रेस वोटों पर आपत्ति के बाद मतगणना की प्रक्रिया रोक दी गई। जानकारी के अनुसार बीजेपी के गौरव गौतम और किशन बेदी ने इन दोनों वोटों पर आपत्ति जताई। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार और ओडिशा में मतदान के दौरान कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने माना है कि कांग्रेस विधायक दाशरथी गमांग, सोफिया फिरदोस और रमेश जेना ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया है। बिहार में NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने वोट नहीं डाला। हरियाणा में 90 विधायक में से 88 विधायकों ने वोट डाला। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    चारों धाम में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी:दैनिक भास्कर एप कॉन्क्लेव में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- मोबाइल भी बैन रहेगा
    Next Article
    NDTV Exclusive: Rifle, Tactical Gear And A Long Wait - Inside The Kill Of A Ukrainian Sniper

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment