Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को 7 रन से हराया; सैमसन ने फिफ्टी लगाई, बेथेल का शतक बेकार

    1 day ago

    भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का स्कोरबोर्ड संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, भारत 253/7 भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड हैं, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे। इंग्लैंड की खराब शुरुआत, बेथेल का शतक बेकार 254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 68 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन), जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) और हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट (5 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। बेथेल का शतक, दो 50+ पार्टनरशिप की नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे जैकब बेथेल ने एक छोर से पारी संभाले रही। उन्होंने 48 बॉल पर 105 रन बनाए। बेथेल ने 3 अहम साझेदारियां की। उन्होंने टॉम बैंटन के साथ चौथे विकेट के लिए 10 बॉल पर 31 रन, विल जैक्स के साथ 5वें विकेट के लिए 39 बॉल पर 77 और सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 27 बॉल पर 50 रन की साझेदारी की। लेकिन, 20वें ओवर की पहली बॉल पर रनआउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम हार गई। मैच के टॉप-3 मोमेंट्स देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉक से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    6 मार्च का पंचांग: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, भद्राकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
    Next Article
    Chennai chef duped by scamsters dies in Cambodia, kin need 7 lakh to bring body back home

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment