Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट:दिल्ली में मेट्रों के पास बस्ती में लगी आग, लड़की की मौत और बच्चा घायल, 4 महीने में दूसरी आगजनी

    1 day ago

    दिल्ली के रिठाला स्थित बंगाली बस्ती में गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे भीषण आग लगी। इस घटना में एक लड़की की मौत और एक बच्चा घायल हो गया हैं। इस आग ने मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 50 से ज्यादा झुग्गियों को खाक कर दिया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि, आग को देखते हुए 29 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। इस इलाके में चार महीने में यह दूसरी आगजनी की घटना है। आज की बाकी बड़ी खबरें… मिजोरम में NCB ने एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन में ₹31 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 लोगों को गिरफ्तार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मिजोरम में सीमा पास एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन के दौरान ₹31 करोड़ की ड्रग्स जब्त की। ऑपरेशन में एक म्यांमार नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मिजोरम के एंटी-ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर की गई। कार्रवाई में पिछले कुछ दिनों में 36 किलो मेथामफेटामाइन, एक सिंथेटिक ड्रग और 905 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह ड्रग्स तीन अलग-अलग स्थानों से पकड़ी गई हैं। मुंबई में नाबालिग की कार से हुई हिट एंड रन मामले में पिता को जमानत मिली मुंबई की एक कोर्ट ने बुधवार को 17 वर्षीय उस लड़के के पिता को जमानत दे दी, जिसकी कार से टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोर्ट ने पाया कि मौजूद सबूतों से यह साफ होता है कि आरोपी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि घटना के समय उसका बेटा कार चला रहा था। जज आरएम जाधव ने कहा- अपराध की प्रकृति और गंभीरता तथा आरोपी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, मैंने पाया कि आरोपी को कुछ शर्तों के साथ जमानत पर रिहा किया जा सकता है। जज ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। यह हादसा 5 फरवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमैया कॉलेज के पास हुआ था। हादसे में 33 साल के ध्रुमिल पटेल की मौत हो गई और उनकी पत्नी मीनल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। भारतीय सेना 12 मार्च से अपनी नई पोर्टर कंपनी के लिए 800 पोर्टर भर्ती करेगी भारतीय सेना 12 मार्च से भर्ती अभियान चलाकर अपनी नई पोर्टर कंपनी के लिए 800 पोर्टर भर्ती करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, सेना की पोर्टर कंपनी के लिए 600 पोर्टर और 200 रिजर्व पोर्टर की भर्ती हेतु राजौरी और पुंछ जिलों में सात स्थानों पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैलियां राजौरी और पुंछ सेक्टर में स्थित सात अलग-अलग ब्रिगेड मुख्यालयों में आयोजित होंगी, जहां स्थानीय युवाओं को पोर्टर के रूप में भर्ती किया जाएगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    नेपाल में अबतक 10% वोटिंग, PM कार्की ने मतदान किया:कहा- मेरा रोल अब खत्म हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला
    Next Article
    नेपाल में अबतक 10% वोटिंग, PM कार्की ने मतदान किया:कहा- मेरा रोल अब खत्म; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment