Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भव्य योजना को केंद्र की मंजूरी, 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे:₹33,660 करोड़ लागत; यूपी में बाराबंकी-बहराइच के बीच ₹6969.04 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे

    9 hours ago

    केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘BHAVYA’ (भारत औद्योगिक विकास योजना) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस योजना के तहत देशभर में 100 निवेश-तैयार प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस योजना के लिए 33,660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत बनने वाले इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योगों के लिए जमीन, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से देश में निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बहराइच के बीच एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर-लेन सड़क प्रोजक्ट को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर करीब 6,969 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सड़क आधुनिक एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर-लेन के रूप में विकसित की जाएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भव्य योजना को केंद्र की मंजूरी, 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे:₹33,660 करोड़ लागत; यूपी में बाराबंकी-बहराइच के बीच ₹7 हजार करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे
    Next Article
    'Happy Raj' first review: Dhanush hails GV Prakash starrer

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment