Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ब्रिजर नाम से आएगी रेनो की नई सब-4 मीटर SUV:6 एयरबैग्स और टर्बो इंजन के साथ 10 मार्च लॉन्च होगी, जिम्नी और थार से मुकाबला

    9 hours ago

    फ्रांसिसी कार कंपनी रेनो भारत में 4-मीटर से छोटी नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी इस अपकमिंग कार के नाम का खुलासा किया है, जिसे 'रेनो ब्रिजर' नाम से उतारा जाएगा। रेनो कार का कॉन्सेप्ट मॉडल 10 मार्च को अपने ग्लोबल स्ट्रैटेजिक प्लान के दौरान पेश करेगी। नई कॉम्पैक्ट SUV को भारत में ही डिजाइन किया गया है। यह उन शहरी परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो एक छोटी लेकिन स्पेशियस SUV चाहते हैं। इसे 6 एयरबैग्स और टर्बो इंजन के साथ पेश किया जाएगा। भारत में ये मारुति सुजुकी जिम्नी और महिंद्रा थार (3-डोर RWD) को टक्कर देगी। इंडियन मार्केट में 2027 तक आ सकती है रेनो ब्रिजर का फिलहाल कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके प्रोडक्शन वर्जन को 2027 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे ₹10 लाख के आसपास की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। एक्सटीरियर: LED लाइटिंग सेटअप के साथ मस्कुलर फ्रंट ग्रिल ब्रिजर की सबसे खास बात इसकी लंबाई है। यह 4-मीटर से छोटी कार होगी, जिससे इसे ट्रैफिक में चलाना और पार्क करना आसान होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी पूरे लुक का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि इसमें रेनो डस्टर की तरह ही मस्कुलर फ्रंट ग्रिल, ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और स्पोर्टी व्हील आर्क्स मिलेंगे। इसमें मॉडर्न LED लाइटिंग सेटअप और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, जो इसे एक प्रीमियम अर्बन SUV का लुक देंगे। इंटीरियर: कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद स्पेशियस केबिन मिलेगा रेनो का दावा है कि 'ब्रिजर' साइज में कॉम्पैक्ट होने के बावजूद अंदर से काफी स्पेशियस होगी। इसके इंटीरियर को स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि छोटे साइज में भी लेगरूम और हेडरुम से समझौता न करना पड़े। इसमें लेटेस्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर और प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट मिलने की उम्मीद है। चूंकि इसे शहरी परिवारों के लिए बनाया गया है, इसलिए इसमें कई स्मार्ट स्टोरेज स्पेस भी दिए जा सकते हैं। परफॉरमेंस: टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स रेनो ब्रिजर को एक 'अर्बन SUV' के रूप में प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला सीधे तौर पर जिम्नी और थार जैसी ऑफ-रोडिंग लुक वाली कारों से होगा। इसमें रेनो के मौजूदा टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो अच्छी पावर और बेहतर माइलेज का बैलेंस देगा। कंपनी इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स के विकल्प दे सकती है। सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा रेनो ब्रिजर में कम से कम 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, टॉप वैरिएंट्स में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Pentagon releases footage of US strikes against Iran • FRANCE 24 English
    Next Article
    ABP Live Pet First | 8 Health Problems Pets Face During Seasonal Change

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment