Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बेटी के जन्म को याद कर इमोशनल हुए निक जोनास:कहा- मालती का वजन एक KG से कम था, रंग बैंगनी और हालत बेहद गंभीर थी

    1 month ago

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के जन्म से जुड़े सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की और इस दौरान वो इमोशनल हो गए। जय शेट्टी के पॉडकास्ट में निक जोनस ने बताया कि उनकी बेटी मालती का जन्म बेहद मुश्किल हालात में हुआ था। सिंगर ने बताया कि वे उम्मीद कर रहे थे कि मालती का जन्म अप्रैल (2022) में होगा, लेकिन अचानक अस्पताल से कॉल आया कि डिलीवरी पहले करनी पड़ेगी। इसके बाद वे और प्रियंका चोपड़ा बिना वक्त गंवाए सीधे अस्पताल पहुंचे। निक ने यह भी बताया कि मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। जब वह पैदा हुईं, तब उनका वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस था, जो एक किलो से भी कम था। उन्होंने कहा कि उस समय बच्ची का रंग बैंगनी हो गया था, जिससे स्थिति की गंभीरता साफ दिख रही थी। जन्म के तुरंत बाद मालती को NICU यानी नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाया गया। निक के मुताबिक, वहां मौजूद नर्सों और डॉक्टरों ने तुरंत बच्ची को संभाला। उन्होंने बताया कि NICU स्टाफ ने बिना देरी इलाज शुरू किया, बच्ची को सांस देने के लिए जरूरी सपोर्ट दिया गया और सभी जरूरी मेडिकल प्रोसेस तुरंत किए गए। बता दें कि यह दौर कोविड-19 के समय का था, जिससे हालात और कठिन हो गए थे। निक ने बताया कि वे और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा करीब साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में रहे। दोनों ने अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट में समय बिताया, ताकि हर पल अपनी बेटी के साथ रह सकें। उन्होंने बताया कि अस्पताल की एक खास गंध और माहौल आज भी उन्हें याद है। उन्होंने कहा कि रोज वहां रहना एक तरफ सुकून देता था, तो दूसरी तरफ डर भी पैदा करता था। उन्होंने यह भी कहा कि वहां कई और परिवार भी थे, जो ऐसे ही हालात से गुजर रहे थे। निक के मुताबिक, मालती ने हर दिन जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ी। धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा। इस दौरान उसे छह बार खून चढ़ाया गया। इसके बाद उसकी हेल्थ में लगातार सुधार आता गया। करीब साढ़े तीन महीने बाद डॉक्टरों ने मालती को घर ले जाने की इजाजत दी। निक ने कहा कि वह दिन उनके लिए बेहद खास था और वे उसे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी को यह एहसास है कि उसने जिंदगी की शुरुआत किन हालात में की। निक ने कहा कि उनके लिए हर दिन खास है। उन्होंने बताया कि मालती के व्यवहार में एक अलग तरह की एनर्जी और खुशी दिखती है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही मालती को यह सब याद न हो, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उसके भीतर जिंदगी को लेकर एक तरह की समझ और सकारात्मक सोच मौजूद है। वर्क फ्रंट की बात करें तो निक जोनस जल्द ही पॉल रड के साथ फिल्म पावर बैलाड में नजर आएंगे। जॉन कार्नी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म वाराणसी में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iranian Nobel Peace Laureate Starts New Hunger Strike in Prison
    Next Article
    Beyond the tricolour: Indian-origin captains at the T20 World Cup 2026

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment