Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बादशाह के गाने टटीरी को लेकर पंचकूला में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; हरियाणा महिला आयोग ने नोटिस भेजा

    1 day ago

    बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह का नया हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ का विरोध हो रहा है। अब पंचकूला के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। अब जानिए गाने को लेकर क्या शिकायत हुई…. वकील ने दिया इन एक्ट का हवाला… जानिए महिला आयोग के समन में क्या हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की ओर से जारी समन में कहा गया कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन की शिकायत में जिक्र है कि टटीरी गाने में शब्दों की मर्यादा का हनन किया गया है। दोनों शिकायतकर्ताओं को अलावा आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह 13 मार्च को सुबह 11ः30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोग की अध्यक्ष के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। ये अति अनिवार्य है। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत में रसोई गैस इमरजेंसी लागू:सरकार का तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश; ईरान-इजराइल जंग बढ़ी तो किल्लत होगी
    Next Article
    वर्षा उसगांवकर समेत 5 एक्ट्रेस से ₹47 लाख की ठगी:प्रोड्यूसर अविनाश जाधव के खिलाफ केस दर्ज; प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर फंसाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment