Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बादशाह के टटीरी सॉन्ग की बाल-महिला आयोग को शिकायत:नाबालिग लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, रैप में गंदे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप

    8 hours ago

    बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' को लेकर विवाद हो गया है। गाने को लेकर 2 अलग-अलग शिकायतें दी गईं हैं। पहली शिकायत पानीपत की सविता आर्या ने हरियाणा महिला आयोग और दूसरी शिकायत रोहतक के एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजी है। शिकायत में बादशाह के रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागरण की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। अब जानिए गाने को लेकर क्या शिकायत हुई…. वकील ने दिया इन एक्ट का हवाला… अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्‌ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी
    Next Article
    The most powerful Goddess Lakshmi and Kuber mantra to attract wealth

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment