Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चचेरे भाई की शादी में AAP सरपंच की हत्या:तरनतारन फार्म हाउस में बराती बनकर घुसे हमलावर, डांस के बाद बैठते ही 4 गोलियां मारीं

    13 hours ago

    तरनतारन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबिंदर सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म में उसन के चचेरे भाई की शादी थी। इसी दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर अंदर घुसे। जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस कर रहे थे, तो भीड़ से एक युवक निकला और उसने सरपंच को सोफे पर बैठते ही फायरिंग कर दी। हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मरा दी। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उधर, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि CM मान व डीजीपी तुरंत इस्तीफा दें। युवक के पास एके-47 जैसा हथियार था जानकारी के अनुसार, गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच हरबिंदर सिंह के 2 बेटे हैं, जिसमें एक 8 साल का और दूसरा 11 साल का है। संरपच हरबिंदर सिंह स्टेज पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों मैरिज हाउस में घुस आए। जिनमें से एक के पास एके-47 जैसा हथियार था। हमलावरों ने हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में उनका चचेरा भाई भी घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चचेरे भाई बोला- डांस करने के बाद मारी गोलियां सरपंच के चचेरे भाई गुरजीत सिंह ने कहा कि शादी सरपंच साहब भी आए थे। दो मिनट बैठे ही थे कि इतने में गोली चल गई। हमने उसके साथ के व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। बंदे अंदर ही थे। सरपंच के अलावा जगमनजीत भी जख्मी हुआ है। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोलियां शादी के दौरान चलीं। हत्यारों ने गोलियां उनके सिर में मारी हैं। पहले सरपंच डांस कर रहे थे और फिर सोफे पर बैठे ही थे कि वो आए और सीधे सिर में गोली मारकर भाग गए। उनका उनका कहना है कि पैलेस के अंदर हथियार कैसे आ गए। गोलियों का जवाब सख्ती से दिया जाएगा- मंत्री मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बेहद मंदभागी घटना है। सरपंच सरदार हरबिंदर सिंह की हत्या के जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अफसरों के साथ मैंने बात कर ली है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो समाज विरोधी लोग हैं, वो ये नहीं देखते कि मारना किसको है। उनके लिए पब्लिक नुमाइंदे हों या अन्य कोई वो 10-20 हजार के लिए कत्ल कर देते हैं। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच का किसी के साथ कोई मतभेद या गतिरोध नहीं था। मेरी सुबह भी सरपंच के साथ किसी काम को लेकर बात हुई थी। अगर कोई बात होती तो वो मुझे जरूर बताते। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। इनकी गोलियों का जवाब सख्ती से दिया जाएगा। CM मान व डीजीपी तुरंत इस्तीफा दें- मजीठिया सरपंच की हत्या के मामले में अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गांव ठठियां महंतां के मौजूदा सरपंच की शादी समारोह में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मजीठिया ने कहा कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमी ऑटोमैटिक AK-47 और 9mm पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। जब कार्यवाहक DGP राजनीतिक मंचों पर सरकार की तारीफ करते हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था फिर भगवान भरोसे ही नजर आती है। पंजाब में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति और बॉर्डर एरिया में इस तरह की वारदातों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भगवंत मान तथा कार्यवाहक DGP गौरव यादव तुरंत इस्तीफा दें। पुलिस की चार टीमें छापेमारी में जुटीं SSP सुरिंदर लांबा ने कहा कि सरपंच शादी अटैंड कर रहे थे उन पर आकर दो लोगों ने हमला किया। उनको गोली लगी। अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हुई। दूसरे व्यक्ति ने गोली चलाने वालों का पीछा किया और क्रॉस फायरिंग हुई। इस दौरान दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस केस में में अब तक की जांच में पता चला है कि सरपंच को किसी तरह की थ्रेट कॉल नहीं आई थी। यह निजी दुश्मनी का मामला लगता है। इसकी जांच की जा रही है। इसकी जांच साइंटिफिक तरीके से कर रही है। चार टीमें जांच कर रही हैं। हम खुद इस केस की जांच में शामिल हैं। सरपंच के मर्डर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read More
    Previous Article
    चचेरे भाई की शादी में AAP सरपंच की हत्या:तरनतारन फार्म हाउस में बाराती बनकर घुसे हमलावर, डांस के बाद बैठते ही 4 गोलियां मारीं
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में अभिषेक लगातार तीसरी बार जीरो पर आउट:नीदरलैंड के आर्यन दत्त ने ईशान किशन को भी आउट किया; 7 ओवर में भारत का स्कोर 56/2

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment