Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप में अभिषेक लगातार तीसरी बार जीरो पर आउट:नीदरलैंड के आर्यन दत्त ने ईशान किशन को भी आउट किया; 7 ओवर में भारत का स्कोर 56/2

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम इंडिया ने पावरप्ले के अंदर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक शर्मा पहले ओवर में जीरो पर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान किशन (18 रन) 5वें ओवर में बोल्ड हो गए। दोनों को आर्यन दत्त ने आउट किया। अभिषेक लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए हैं। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/2 है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे
    Click here to Read More
    Previous Article
    चचेरे भाई की शादी में AAP सरपंच की हत्या:तरनतारन फार्म हाउस में बराती बनकर घुसे हमलावर, डांस के बाद बैठते ही 4 गोलियां मारीं
    Next Article
    Three ducks in a row: Abhishek out for zero vs NED; yet to score a run in T20 WC

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment