Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणा विधानसभा में संत रविदास म्यूजियम पर हंगामा:कांग्रेस विधायक बोले- इसकी जगह यूनिवर्सिटी बने, मंत्री ढांडा का जवाब- शर्म से डूब मरो

    20 hours ago

    हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र की आज (24 फरवरी) तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। लंच के बाद कुरुक्षेत्र में संत रविदास जी के नाम पर बनने वाले म्यूजियम पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि अगर 125 करोड़ रुपए लगाने हैं तो गुरु के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाओ। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये गुरुओं का भी विरोध कर रहे हैं। शर्म से डूब मरो। इससे पहले IDFC फर्स्ट बैंक के घोटाले का मामला उठा। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि 590 करोड़ रुपए हमने रिकवर कर लिए हैं। ये पूरा मामला चंडीगढ़ बैंक की शाखा के लोअर क्लास के कर्मचारियों ने मिलीभगत करके अंजाम दिया। पहले की सरकारों में तो घोटालों की फाइलों को भी दबा दिया जाता था। मेरे पास कई फाइलें हैं। सीएम के इस बयान को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया। वहीं, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद को फोन चलाने पर टोका। स्पीकर ने कहा, "यह गलत है। कल भी कुछ सदस्य सदन में फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। यह सही नहीं है।" बुढ़ापा पेंशन पर हंगामा, मंत्री बोले- तसल्ली बैठानी पड़ेगी बजट सत्र की शुरुआत में कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने पूछा कि कितने लोगों की वृद्धावस्था पेंशन वेरिफाई कराने के नाम पर रोकी गई? इसका मंत्री कृष्ण बेदी ने जवाब दिया कि बुढ़ापा पेंशन में डेथ केस की वजह से 78 हजार पेंशन कटी हैं। अपात्रता पाए जाने पर 5 हजार से ज्यादा पेंशन कटी है। बहुत सी विधवा अब बुढ़ापा पेंशन में कनवर्ट हुई हैं। विधायक ने टोकते हुए कहा- इतना टाइम वेस्ट करने की जरूरत नहीं। सिर्फ यह बताएं कि कितनी पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रोकी हैं। इस पर बेदी बोले-तसल्ली तो बैठानी पड़ेगी। इसके बाद CM नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष ने बुजुर्गों के बीच अफवाह फैलाकर पाप किया है। हम तो उनका सम्मान बढ़ा रहे हैं, पेंशन बढ़ा कर। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सीएम को जवाब देने की कोशिश की तो स्पीकर उन्हें रोक दिया। विनेश मंत्री से बोलीं- तालाब पार करके दिखाओ इससे पहले जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की खेल मंत्री गौरव गौतम से गांव रामराम में स्वीमिंग पूल को लेकर बहस हुई। विनेश ने पूछा- क्या गांव रामराय में स्विमिंग पूल के लिए दो एकड़ भूमि दान दी गई थी। क्या वहां स्विमिंग पूल निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि नहीं, तो उसके क्या कारण हैं? मंत्री गौरव गौतम ने जवाब दिया-पूल का निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। यह व्यवहारिक नहीं है। विनेश ने कहा- आप बताएं व्यवहारिक क्यों नहीं है। यहां रोज 250-300 बच्चे प्रैक्टिस करते हैं। बच्चे तालाब में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्हें एलर्जी हो रही है। मंत्री जी आप मेरे साथ चलें-एक बार तैर कर तालाब पार करें। मैं कहती हैं-यदि मंत्री को अस्पताल में भर्ती न होना पड़े तो मैं दावा छोड़ दूंगी। इस पर स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि विनेश जी, आप सिलेक्टेड बच्चों का प्रस्ताव लाएं, उन पर विचार करेंगे। विनेश ने कहा-मंत्री न तो फोन उठाते हैं और न मिलते हैं। मंत्री गौतम ने कहा-मेरे से तो हजारों लोग आकर मिलते हैं। इस पर विनेश ने कहा-इन हजारों में मेरा नाम नहीं है। इस पर स्पीकर ने कहा-मंत्री जी, आप बुलाइए विधायक जी को और चाय पिलाएं। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च विधानसभा की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह 10 बजे पेंशन, नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया। कांग्रेसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेसी अपने हाथों में विभिन्न मांगों के पोस्टर भी लिए हुए थे। IDFC बैंक घोटाले में पंचकूला ACB ने दर्ज की FIR:DSP करेंगे 590 करोड़ रुपए की हेराफेरी की जांच; दो बैंकों से जुटा रहे रिकॉर्ड… विभानसभा की कार्यवाही के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Anil Kapoor jokes about missing out on ‘Dhamaal 4’
    Next Article
    सेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद:निफ्टी में 288 अंक टूटा, 25,425 पर आया; आईटी शेयरों में बिकवाली

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment