Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद:निफ्टी में 288 अंक टूटा, 25,425 पर आया; आईटी शेयरों में बिकवाली

    17 hours ago

    सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 23 फरवरी को गिरावट है। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से ही बाजार दबाव में रहा। इन शेयरों में गिरावट की वजह है एंथ्रोपिक के 'क्लॉड कोड' टूल का नया अपडेट। इसे एक ऐसे टूल के रूप में देखा जा रहा है जो 'कोबोल' प्रोग्राम्स को तेजी से और सस्ते में मॉर्डनाइज करने की ताकत रखता है। कोबोल एक बहुत पुरानी प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकों, सरकारी संस्थाओं और बड़े बिजनेस के डेटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम और एटीएम आज भी काफी हद तक इसी भाषा पर निर्भर हैं। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 23 फरवरी को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का दूसरा दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ये 34% सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। कल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा विधानसभा में संत रविदास म्यूजियम पर हंगामा:कांग्रेस विधायक बोले- इसकी जगह यूनिवर्सिटी बने, मंत्री ढांडा का जवाब- शर्म से डूब मरो
    Next Article
    आज से Donald Trump के इमरजेंसी Tariff की वसूली बंद: समझौते से पीछे हटने वाले देशों को ट्रम्प की धमकी

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment