Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    HCS गायत्री हुड्डा जिनका नाम विधानसभा में गूंजा:मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया हुड्‌डा की भतीजी; BJP प्रदेश प्रवक्ता की पत्नी, आर्मी में मेजर रहीं

    10 hours ago

    हरियाणा विधानसभा में बुधवार को HCS अधिकारी गायत्री हुड्डा का नाम गूंजा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा को घेरने के लिए मंत्री कृष्ण बेदी ने गायत्री को उनकी भतीजी बताया है। कांग्रेस राज में भर्ती हुए HCS अफसरों की लिस्ट पढ़कर सुनाई। कहा-गायत्री राजेंद्र हुड्डा की बेटी हैं, जो पूर्व सीएम के भतीजे हैं। भूपेंद्र हुड्‌डा ने सदन में मंत्री कृष्ण बेदी को चैलेंज भी किया था कि वे इसे साबित करके दिखाएं। हुड्डा ने कहा कि वे 5 भाई हैं, इनमें से किसी के भी बेटे का नाम राजेंद्र नहीं है। बेदी ने साल 2013 में हुई HCS भर्ती को पर्ची-खर्ची का नतीजा बताते हुए तीन नामों को कोट किया। असल में, गायत्री हुड्‌डा हिसार जिले के खोखा खरकड़ी गांव की बेटी हैं। उनके पिता राजेंद्र हुड्‌डा राई स्पोर्ट्स स्कूल के डायरेक्टर रहे हैं। गायत्री के पति प्रदीप अहलावत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। राजेंद्र हुड्‌डा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा-'पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कोई रिश्ता नहीं, सिर्फ गोत्र कॉमन है। हमारी निकास भी सांघी गांव से नहीं है। बेटी गायत्री मेहनत से सेना में अफसर रही। फिर हरियाणा सिविल सर्विस में अफसर बनी। तीनों बेटियां अफसर हैं। अब जानिए कौन हैं गायत्री हुड्‌डा… गायत्री हुड्‌डा के ससुराल की राजनीतिक पृष्ठभूमि… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. विधानसभा में CM के लंबे भाषण से कांग्रेसी हुए परेशान:विधायक कादयान और बत्रा ने सीट पर पहुंचकर रुकने को कहा, मंत्री नरबीर बोले-डबल सेंचुरी हो गई हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन हंगामेदार रहा। शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने हाउस अरेस्ट करने का मुद्दा उठाया। हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं की फोटो भी लहराई। महीपाल ढांडा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप सदन में सिर्फ गुलछर्रे उड़ाने आते हो। इसके बाद कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    MP में आंधी-ओले, राजस्थान-हरियाणा में बढ़ी गर्मी:उत्तराखंड में बर्फबारी, सिक्किम में 2700 टूरिस्ट का रेस्क्यू
    Next Article
    ₹590 करोड़ रुपए के फ्रॉड के 4 किरदार:IDFC बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड, रिलेशनशिप मैनेजर की पत्नी व साले के नाम फर्जी कंपनी; 300 करोड़ ट्रांसफर

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment