Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयराम रमेश बोले-मोदी तारीफ करते रहे, ट्रंप टैरिफ लगाते रहे:अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के गले में फंदा, एकतरफा समझौता मंजूर नहीं

    11 hours ago

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी तारीफ करते रहते हैं, जबकि ट्रंप टैरिफ लगाते रहते हैं। मैं यह राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों के आधार पर कह रहा हूं। जयराम रमेश ने कहा कि अगर समझौता होना है तो बराबरी का होना चाहिए। लेन-देन का मतलब यह नहीं है कि भारत सिर्फ देता रहेगा और कुछ लेगा नहीं। रमेश ने कहा कि यह डील संतुलित नहीं बल्कि एकतरफा है। इसका सबसे बड़ा असर देश के किसानों पर पड़ेगा। 'ट्रेड डील किसानों के गले में फंदे जैसा' कांग्रेस नेता ने कहा कि यह समझौता मक्का, कपास, सोयाबीन, सेब, फल और अखरोट उगाने वाले किसानों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्या सरकार गारंटी दे सकती है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान के किसान इस डील से प्रभावित नहीं होंगे? रमेश ने कहा कि यह किसानों के गले में फांसी जैसा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भोपाल, यवतमाल और श्रीगंगानगर में 'महा किसान महा चौपाल' आयोजित करेगी। जयराम रमेश ने PM से तीन सवाल किए ------ ये खबर भी पढ़ें… जयराम रमेश बोले- MODI गवर्नमेंट मतलब 'मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया':कहा- खुद को विश्वगुरु कहने वाले लोग दुनिया को ज्ञान देने में बिजी हैं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया, यानी भारत को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    मोदी बोले- कांग्रेस-सपा ने जहरीली राजनीति नहीं छोड़ी:मेरठ में मेट्रो-रैपिड रेल का उद्घाटन किया, स्कूली बच्चों के साथ सफर किया
    Next Article
    फिल्म ‘जय हनुमान’ की हुई शुरुआत:भगवान हनुमान के जन्मस्थान माने जाने वाले स्थल पर मुहूर्त पूजा, ऋषभ शेट्टी निभाएंगे लीड रोल

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment