Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी बोले- कांग्रेस-सपा ने जहरीली राजनीति नहीं छोड़ी:मेरठ में मेट्रो-रैपिड रेल का उद्घाटन किया, स्कूली बच्चों के साथ सफर किया

    15 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ बैठे नजर आए। इसके बाद उन्होंने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ की। सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- मैंने कांग्रेस, सपा और बसपा से कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए। आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। लेकिन, इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। इससे पहले, मेरठ पहुंचने पर सीएम योगी ने मोदी का स्वागत किया। कहा- प्रधानमंत्री का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। 20 फरवरी को NCRTC ने बेगमपुल से सराय काले खां के बीच रैपिड रेल का ट्रायल रन किया था। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में यह सफर महज 39 मिनट में पूरा हुआ। तस्वीरें देखिए- PM मोदी के मेरठ दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Brother vs brother as Morne, Albie Morkel split loyalties in IND vs SA clash
    Next Article
    जयराम रमेश बोले-मोदी तारीफ करते रहे, ट्रंप टैरिफ लगाते रहे:अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के गले में फंदा, एकतरफा समझौता मंजूर नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment