Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कल JDU जॉइन करेंगे निशांत कुमार:CM हाउस में मीटिंग जारी, नाराज विधायकों से नीतीश बोले- विरोध मत कीजिए, मैं वहां से सब देखता रहूंगा

    1 day ago

    CM हाउस में मुख्यमंत्री की विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक जारी है। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया है। इस पर CM ने कहा- विरोध मत करिए मैं राज्यसभा जा रहा हूं। निशांत को राजनीति में लाने के पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई है। बैठक में मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और संजय झा मौजूद हैं। निशांत इस मीटिंग में नहीं हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बारी से बारी से मुख्यमंत्री मुलाकात की। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई कुछ भी नहीं कर सकता हैं। बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे। मुख्यमंत्री के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद से JDU कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा है। वो इसे साजिश बता रहे हैं। इसको लेकर जदयू दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती। इसके साथ ही पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। जिस पर लिखा है, 'नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।' अब जदयू ऑफिस में प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें देखिए खबर के हाईलाइट्स अब बिहार का घटनाक्रम कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से बिहार की नई सरकार को पूरा सपोर्ट करूंगा नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा था कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।' नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। बिहार की सियासी हलचल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट:महाराष्ट्र के रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में धमाके में 11 घायल
    Next Article
    ‘Jenifer is not a Hindu name’: Row erupts after Indian-American lawmaker announces event on Hindu identity

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment