Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास:2004 के बाद ऐसा पहली बार; नड्‌डा बोले- कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनाएं

    1 month ago

    बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हो गया। 2004 के बाद पहला मौका है जब यह प्रस्ताव PM के भाषण के बिना पास हुआ है। लोकसभा शुरू होने के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी की। इसके बाद 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई, 5 मिनट बाद ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी को बोलने से रोकने का मुद्दा उठाया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने LoP खड़गे से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्‌डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि राज्यसभा में लोकसभा का मुद्दा नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनने दें। हंगामे के बाद विपक्षी सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया। बुधवार को लोकसभा में विपक्ष ने पीएम की कुर्सी घेरी… संसद के दोनों सदन से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    No more queues: Kuwait launches online passport update service for expatriates
    Next Article
    80 देशों पर रिसर्च के आंकड़ों का एनालिसिस:जेन-जी अपने पेरेंट्स से कम बुद्धिमान, स्क्रीन ने कुंद किया दिमाग

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment