Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मसूरी में कुलवंश की शादी- युजवेंद्र चहल पहुंचे:सिराज और धोनी रास्ते में, हल्दी की रस्में शुरू; शाम को कॉकटेल पार्टी

    14 hours ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी के लिए मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल आज सुबह मसूरी पहुंच गए हैं। वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के भी शादी समारोह में शामिल होने की संभावना है। हल्दी की रस्में शुरू मसूरी में होने वाली इस शाही शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यावद की हल्दी की रस्में चल रही है। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित की जा रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुई थे जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है। कुलदीप गुरुवार को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए। #Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए खास हैशटैग #Kulvansh चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे। आज हल्दी, संगीत और कॉकटेल शादी के दूसरे दिन यानी आज 13 मार्च को सुबह 11 बजे होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म हो गई है। इसके बाद शाम 6 बजे सेंट्रल लॉन में ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी। शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। इससे पहले सामने आ चुका है शाही प्रिंटेड कार्ड डिजिटल कार्ड से पहले कुलदीप और वंशिका की शादी का प्रिंटेड वेडिंग कार्ड भी चर्चा में रहा था। यह कार्ड बॉक्स के आकार में बना हुआ है और इसकी थीम राधा-कृष्ण पर आधारित है। कार्ड का बेस हल्के गुलाबी यानी पीच रंग का है, जिस पर बारीक फ्लोरल डिजाइन बनाई गई है। कार्ड पर गोल्ड फॉयल वर्क किया गया है, जिससे इसे शाही लुक मिलता है। किनारों पर महल के गुंबदों और शाही आकृतियों को उभारा गया है, जो इसे 3D और विंटेज लुक देते हैं। कार्ड के ऊपरी हिस्से पर गोल्डन लॉक और गुलाबी फूलों की डिजाइन भी बनाई गई है। वहीं बीच में एक आकर्षक चित्र उकेरा गया है, जिसमें महल के झरोखे के सामने एक शाही जोड़ा खड़ा दिखाई देता है। इस चित्र में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक शाही पोशाक में नजर आते हैं, जो राधा-कृष्ण की झलक जैसा एहसास कराते हैं। कार्ड पर खास निमंत्रण संदेश वेडिंग कार्ड पर लिखे अक्षरों का चयन भी इसकी शाही थीम से मेल खाता है। सबसे ऊपर गोल्डन विंटेज नेमप्लेट के आकार की डिजाइन में “कुलदीप और वंशिका” लिखा गया है। कार्ड के साथ एक निमंत्रण टैग भी जुड़ा हुआ है, जिस पर अंग्रेजी के ‘K’ और ‘V’ अक्षरों को मिलाकर एक लोगो बनाया गया है। यह लोगो दिल के आकार में खत्म होता है। कार्ड पर अंग्रेजी में “A Heartfelt Invitation From” लिखते हुए कुलदीप के पिता राम सिंह यादव और परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। इसके नीचे कानपुर स्थित उनके निवास का पता और संपर्क नंबर भी लिखा हुआ है। 4 जून 2025 को हुई थी सगाई कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह कार्यक्रम भी परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। कुलदीप कानपुर के रहने वाले हैं, जबकि वंशिका सिंह लखनऊ की निवासी हैं। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से उनके परिवारों के बीच भी संबंध रहे हैं। शादी में खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद बताया जा रहा है कि यह शादी पूरी तरह निजी रखी गई है। इसमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और चुनिंदा वीवीआईपी मेहमान ही शामिल होंगे। हालांकि क्रिकेट जगत और राजनीति से जुड़े कुछ बड़े नामों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार शादी में रोहित शर्मा, सूर्याकुमार यादव और गौतम गंभीर भी शामिल हो सकते हैं। लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में रखा गया है। रिसेप्शन में बड़े पैमाने पर मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें क्रिकेट जगत, राजनीति और कारोबारी दुनिया से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते हैं। इस तरह कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी मसूरी के खूबसूरत पहाड़ों के बीच एक भव्य और शाही अंदाज में होने जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… #Kulvansh के नाम से ट्रेंड हुई चाइनामैन की शादी: सामने आया कुलदीप-वंशिका की शादी का डिजिटल कार्ड; होटल पहुंचते ही नाचते दिखे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    PM Kisan 22nd Installment LIVE: खत्म हुआ इंतजार, आज इतने बजे आएंगे किसानों के खातों में 2000 रुपये, यहां पढ़ें हर अपडेट
    Next Article
    संसद में LPG को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन:बढ़ती कीमतों पर हंगामा; कल सरकार ने कहा- देश में ईंधन की कमी नहीं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment