Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संसद में LPG को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन:बढ़ती कीमतों पर हंगामा; कल सरकार ने कहा- देश में ईंधन की कमी नहीं

    18 hours ago

    संसद में बजट सत्र के सेकेंड फेज का शुक्रवार को 5वां दिन है। आज भी विपक्षी पार्टियों के सांसद देशभर में LPG की बढ़ती कीमतों पर सदन में हंगामा कर सकती है। गुरुवार को सरकार ने सदन में LPG और तेल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन या एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कोई कमी नहीं है। सरकार ने विपक्ष से भी अपील की कि इस मुद्दे पर अफवाहें और फर्जी नैरेटिव न फैलाए जाएं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता 33 करोड़ से अधिक परिवारों, खासकर गरीब और वंचित वर्ग, की रसोई में गैस पहुंचाना। उन्होंने कहा कि घरेलू आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और गैस की डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मसूरी में कुलवंश की शादी- युजवेंद्र चहल पहुंचे:सिराज और धोनी रास्ते में, हल्दी की रस्में शुरू; शाम को कॉकटेल पार्टी
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अफगान तालिबान का आरोप- पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास फ्यूल डिपो पर बमबारी की

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment